{"_id":"5aee02804f1c1ba1098b8589","slug":"71525547648-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका पड़ी नरम, मांगे मानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका पड़ी नरम, मांगे मानी
Updated Sun, 06 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफाई कर्मचारियों का धरना खत्म, काम पर लौटे
मुजफ्फरनगर। तीन माह से रुके करीब 22 लाख रुपये वेतन की मांग मंजूर होने पर नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने पांच दिनों से चल रहा धरना समाप्त कर दिया। शनिवार दोपहर बाद सफाई कर्मचारी काम पर लौट आए। धरना समाप्त होने के बाद नगर की सड़कों पर लगे कूड़े के ढेर को उठाने का कार्य शुरू हुआ।
नगर पालिका में आउटसोर्सिंग के माध्यम से 118 सफाई कर्मचारियों को रखा गया था। इन कर्मचारियों को नगर पालिका ने करीब पांच माह का वेतन दिए बिना सफाई के काम से हटा दिया। विरोध में पांच दिनों से सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश ऊंटवाल के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने पालिका में धरना दे रखा था। कर्मचारियों के आंदोलन के कारण शहर की सफाई व्यवस्था भी चौपट हो गई थी। शनिवार को ईओ विकास सैन ने सफाई कर्मचारियों राजेश ऊंटवाल, चमनलाल, मदनलाल, राजू वैद्य, मोनू आदि को वार्ता के लिए अपने आफिस में बुलाया। ईओ और सफाई कर्मचारियों के बीच करीब दो घंटे तक वार्ता हुई, जिसमें सफाई कर्मचारियों की मांगों को ईओ ने पूरा करने का आश्वासन दिया। ईओ ने कहा कि 118 सफाई कर्मचारियों का तीन माह का वेतन करीब 22 लाख रुपये एक सप्ताह के अंदर दे दिया जाएगा। जिन वार्डों में सफाई कर्मचारियों की कमी है, वहां पर सफाई कर्मचारियों को रखने का आश्वासन ईओ ने दिया। मांगे पूरी होने के बाद सफाई कर्मचारियों ने धरना समाप्त कर दिया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरएस राठी ने बताया कि सफाई कर्मचारियों ने कूड़ा उठाना शुरू कर दिया है।