फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भगवान श्रीकृष्ण के भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु

भगवान श्रीकृष्ण के भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु

Fri, 27 Apr 2018 01:08 AM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
भगवान श्रीकृष्ण के भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु
मुजफ्फरनगर। भजन संध्या के दूसरे दिन कानपुर से आये संगीतकार गोविन्द भार्गव ने श्री कृष्ण का गुणगान किया। भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। मुख्य अतिथि रहे विपुल महेश्वरी, अंकित बिन्दल, पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल आदि ने दीप प्रज्जवलन किया। इससे पूर्व टाउन हाल मैदान में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन पंडित हिमेश शास्त्री ने कहा कि जीव एवं ब्रह्म के मिलने की लीला ही महारास लीला है। रासलीला के माध्यम से श्रीकृष्ण ने जहां कामदेव पर विजय प्राप्त की, वहीं पर भक्ति मार्ग पर चलने वाले वैष्णवों के लिए इस मार्ग के सर्वोकृष्ट को समझाया। उन्होंने कहा कि ज्ञान मार्ग से व्यक्ति मोक्ष की कामना करता है। वहीं पर भक्ति मार्ग में रहने वाला व्यक्ति जीव भगवान की महा रासलीला का दर्शन चाहता है। रस स्वरूप श्रीकृष्ण अपना दिव्य भक्ति रस भक्तों तक पहुंचाने के लिए ही महारास रचाते है। उन्होंने कहा कि ब्रज की गोपियां स्त्री नहीं है, अपितु चित्त की एक एक वृति ही गोपी है। राजकुमारी रुकमणी के साथ द्वारकाधीश श्रीकृष्ण के प्रथम विवाह का उत्सव भी कथा स्थल पर धूमधाम से मनाया। इस दौरान अर्जुन अग्रवाल, अवनीश गर्ग, अंबरीश गर्ग, रविन्द्र गर्ग, पुनीत गर्ग, मीरा शर्मा, राजरानी, साधना तायल, शारदा गर्ग, रश्मि अग्रवाल, साधूराम गर्ग, भीमसेन कंसल, सतीश गर्ग, सुशील शर्मा, राजीव जैन, संजय शर्मा, अमित वर्मा, विजय अरोरा, संदीप जैन, राजेश सैनी, सचिन, अखिलेश बिंदल, गौरव कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed