फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दलितों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

दलितों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

Tue, 03 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
दलितों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा
खतौली। अनुसूचित जाति और जनजाति अधिकार एकता मंच एवं समस्त अनुसूचित जाति और जनजाति समुदाय के लोगों ने एससी/एसटी एक्ट के प्रावधानों में संशोधन किए जाने के विरोध में तहसील में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

तहसील में सोमवार को संयोजक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता व दलित समाज के लोग एकत्र होकर पहुंचे। एक्ट में संशोधन किए जाने के विरोध में तहसील में प्रदर्शन किया। कहा कि सुप्रीम कोर्ट के एससी-एसटी जनहित विरोधी आदेश के क्रियान्वयन होने से भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त सामाजिक समानता जैसे मौलिक अधिकार ही समाप्त हो जाएगा तथा भारतीय समाज का मूल निवासी अनुसूचित जाति और जनजाति समुदाय के प्रति समाज में वैमन्स्य, भेदभाव, छुआछूत बढ़ जाएगा तथा शोषित वर्ग शिक्षा जैसे मूल अधिकार से भी वंचित रह जाएगा। दलित समाज के लोग एक्ट में संशोधन का विरोध करते हैं। मौके पर विकास कुमार, योगेंद्र कुमार, ब्रजलाल, गौरव कुमार, राजू, पंकज कुमार आदि दलित समाज के लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed