{"_id":"5abbe1234f1c1bf0298b468a","slug":"71522262307-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित
रतनपुरी। गांव मंडावली खादर के प्राथमिक विद्यालय का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक गय्यूर अली ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय का वार्षिक परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित किया गया, जिसमें बच्चो ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह ने अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने बच्चों को भविष्य में इसी तरह कठिन परिश्रम करके सफलता प्राप्त करने की अपील की। प्रधानाध्यापक ने भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सहायक अध्यापक अर्पित मदान, जगपाल सिंह, ब्रहमपाल सिंह, नरेंद्र शर्मा, प्रशिक्षु शिक्षक सत्यजीत आदि मौजूद रहे।