फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कंटेनर से तीन लाख का टेलकम पाउडर चोरी

कंटेनर से तीन लाख का टेलकम पाउडर चोरी

Tue, 06 Mar 2018 11:29 PM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
कंटेनर से तीन लाख का  टेलकम पाउडर चोरी
कंटेनर से तीन लाख का पाउडर चोरी
विज्ञापन

पुरकाजी। बाईपास पर खड़े कंटेनर से चोरों ने तीन लाख का टेलकम पाउडर चोरी कर लिया। सवेरे घटना का पता चलने पर चालक ने मामले की जानकारी ट्रांसपोर्ट स्वामी को दी, जिस पर वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को इत्तला दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। पुलिस घटना को संदिग्ध मान कर चल रही है।
जनपद कानपुर के कस्बा फतेहपुर निवासी चालक सरताज अहमद सोमवार रात करीब दस बजे उत्तराखंड हरिद्वार की रमण रोडवेज ट्रांसपोर्ट से अपने कंटेनर में पोंड्स कंपनी के टेलकम पाउडर की 640 पेटी लादकर हरियाणा के हसनगढ़ के लिए जा रहा था। रास्ते में रात करीब एक बजे कंटेनर का स्टेयरिंग खराब हो गया। वह कंटेनर को खड़ा कर उसी में सो गया। सुबह करीब छह बजे जब वह उठा तो कंटेनर का दरवाजा खुला देखकर उसने पाउडर की पेटियां चेक कीं, तो 54 पेटी गायब मिलीं। इसकी जानकारी उसने ट्रांसपोर्ट स्वामी को दी। ट्रांसपोर्ट स्वामी मनीष कुमार कुछ लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची ओर आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। इस संबंध में कार्यवाहक इंस्पेक्टर होतीलाल राणा का कहना है कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है, जिसमें चालक की भूमिका शक के घेरे में है। चालक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

दिव्यांगों की समस्याओं
को लेकर धरना-प्रदर्शन
(फोटो समाचार)
अमर उजाला ब्यूरो
पुरकाजी। दिव्यांगों के प्रमाण पत्र नहीं बनने, पेंशन का लाभ नहीं मिलने और नए उपकरण आदि नहीं देने आदि की समस्याओं को लेकर मंगलवार को भाकियू के बैनर तले धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। मौके पर पहुंचे एसीएमओ ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारुकी के नेतृत्व में लोगों ने अस्पताल परिसर में धरना देकर स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने पर पहुंचे एसीएमओ डॉ बीके ओझा सहित करीब आधा दर्जन कर्मचारियों को अपने बीच बैठा लिया। धरने पर फारुकी ने कहा कि पुरकाजी अस्पताल में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है और मरीजों को दवाईयां आदि अस्पताल से न देकर मेडिकल से दवाईयां लेने के लिए मजबूर किया जाता है। इस दौरान एसीएमओ ने उन्हें समस्याओं का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया, जिसे उन्होंने मानने से इंकार करते हुए समस्याओं का समाधान ना होने तक धरना समाप्त करने से इंकार कर दिया। उधर, फारुकी का कहना है कि दिव्यांगों की समस्याओं का समाधान होने तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान रियासत खलीफा, मोहम्मद सुलेमान, अतीक अहमद, अकील अहमद, डॉ चांद, सद्दू गाडा, डॉ फैसल, खुर्रम सभासद, दीपू सभासद, नदीम सभासद, अफसर अली, शाहनवाज खान, नौशाद फरीदी, आलम कुरैशी, सद्दाम फरीदी, जीशान फरीदी, अजीज अहमद आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता इरफान अहमद और संचालन हाफिज मोहसिन ने किया।

भाकियू नेता ने जताया खतरा
पुरकाजी। भाकियू के एक नेता ने थाने पर तहरीर देकर गांव के ही एक युवक से जान का खतरा जताकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। ग्राम खाईखेड़ी निवासी भाकियू जिला सचिव धीरज त्यागी का आरोप है कि उसके गांव का एक युवक कच्ची शराब बेचने का काम करता है। आरोपी उसे अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed