{"_id":"5a9c3c5b4f1c1bd04b8b8db0","slug":"71520188507-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक विवाह के बाद उठी बेटियों की डोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक विवाह के बाद उठी बेटियों की डोली
Updated Mon, 05 Mar 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भौराकलां/ तितावी। गांव अटाली-चिरौली के सिद्धपीठ मंदिर में 21 कन्याओं का सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। क्षेत्र के जिम्मेदार लोगों ने नव दंपतियों को आशीर्वाद प्रदान किया।
चिरौली अटाली मंदिर समिति ने प्रीति मेरठ, काजल, प्रीति हींड, नीलम चरोली, निशु अलीपुर, ऋतु, अलका अटाली, पूनम रुड़की, रेखा जमालपुर, मधु, सोनिया हैदरनगर, रेखा सैदपुरा, सुमन अमीरनगर, रानी बड़ोदा, शालू दहचंद, ऐश्वर्या जसोई, डोली सोहंजनी जाटान का सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया । विवाह कार्यक्रम में वर वधु के परिवारजनों के अलावा सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित हुए और नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। मंदिर समिति के प्रधान मुकेश बंसल की ओर से नवदंपतियों को उपहार स्वरूप आभूषण, डबल बेड, अलमारी, सिलाई मशीन इत्यादि दिया गया। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने भी नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि समाज में एकता और भाईचारा इसी प्रकार के आयोजनों से बढ़ता है। समाज को दहेज आदि कुरीतियों से बचना होगा। शादी के बाद डोली सामूहिक रूप से उठी। बाबुल की दुआओं और भीगी आंखों से बेटियों को ससुराल विदा किया गया।मुकेश बंसल ने बताया कि 18 मार्च को चरोली के स्कूल में 18 मुस्लिम लड़कियों की सामूहिक शादी और 25 मार्च को सावटु में 24 कन्याओं की सामूहिक शादी कराई जाएगी। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरज लाटियान, सुरेंद्र सिंह, चरथावल विधायक विजय कश्यप, अटाली प्रधान पवन सिंह, बुड़ीना कलां प्रधान सचिन आदि ग्रामीणों ने सहयोग दिया।