{"_id":"5a9c3b464f1c1bbb218b60c9","slug":"71520188230-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर कार पलटी, एक की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे पर कार पलटी, एक की मौके पर मौत
Updated Mon, 05 Mar 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। हाइवे पर कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला व दो बच्चों समेत चालक भी घायल हो गया। गंभीर अवस्था में घायलों को मेरठ अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। शव की शिनाख्त दिल्ली निवासी के रूप में हुई है।
इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद ने बताया कि कार दिल्ली से हरिद्वार की ओर जा रही थी। रविवार की रात करीब 8 बजे हाइवे पर पूजा कैफे के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर हवा में उछली और तीन बार पलटे खाती हुई सड़क पर पलट गई। सड़क पर पलटने से कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमें सभी सवार लोग अंदर फंस गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल कार के अंदर से लोगों को बाहर निकाला। जिनमें से 35 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। बाकी कार सवार एक महिला व दो बच्चे और चालक को गंभीर रूप से घायल हो गए । घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने चारों घायलों को मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक की पहचान कल्याणपुरी, दिल्ली निवासी मनोज के रुप में हुई है। गंभीर रुप से घायल कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।