{"_id":"5a9aee7b4f1c1baa1b8ba525","slug":"71520103035-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबकर युवक की मौत, कोहराम मचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबकर युवक की मौत, कोहराम मचा
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपा। तालाब में नहा रहे युवक की गहरे पाने में डूबने से मौत हो गई। युवक के डूबने के बाद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर उसका शव बाहर निकाला। रहकड़ा गांव में दुल्हेंडी के दिन रंग में भंग पड़ गया। गांव निवासी संदीप (22) पुत्र इद्दू कश्यप तालाब में अपने कुछ साथियों के साथ नहा रहा था। नहाते समय संदीप गहरे पानी में समा गया। उसके साथ नहा रहे रवि, गुड्डू, धर्मेंद्र ने उसे तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन विफल रहे। बाद में युवकों ने शोर मचाया तो भीड़ एकत्र हो गई। ग्रामीणो और परिजनों को संदीप के डूबने की सूचना दी तो होली खेल रहे सैकड़ों लोग तालाब पर पहुंच गए। घंटो तलाश करने के बाद संदीप का शव बरामद हो सका। मां को बचपन में खोने के बाद संदीप बूढ़े पिता का इकलौता सहारा था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। इससे गांव में गम छा गया। गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया ।
चुनावी रंजिश में मारपीट
शाहपुर। गांव दुल्हेरा निवासी देवेंद्र पुत्र सतपाल ने बताया कि गांव के कुछ लोग उससे ग्राम प्रधान के चुनाव की रंजिश रखते हैं। इसके चलते गांव के ही संजीव, संजीव पुत्र रणधीर, सचिन, डिंपल आदि ने होलिका दहन के बाद उसके घर के बाहर खड़े बिटौड़े व भूसे में आग लगा दी। जिससे अफरा तफरी का माहौल बन गया और उसका हजारों रुपये का नुकसान हो गया । विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पत्नी व पुत्र के साथ मारपीट की। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुुरू कर दी।