{"_id":"5a9aedb34f1c1b387b8b97f5","slug":"71520102835-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में 13 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में 13 लोग घायल
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली/मंसूरपुर। अलग अलग जगहों पर हुए हादसों में महिलाओं समेत 16 लोग घायल हो गए।
हाईवे पर बाइक सवार वाहन की चपेट में आने से गांव कासमपुर खोला निवासी इस्तखार घायल हो गए। वहीं हाईवे पर हादसे में गाजियाबाद लोनी निवासी सद्दाम और खातून पत्नी शहीद घायल हो गए। इनके अलावा हादसों में गांव चांदसमंद निवासी कृष्ण कुमार, भूड़ निवासी बिल्लू, मीरापुर दलपत निवासी सूरज, बुआड़ा निवासी गुलशन, गांव गदनपुरा निवासी रामबीर व नीशू घायल हो गए। इसके अलावा मोहल्ला गणेशपुरी निवासी लक्ष्मी, मुजफ्फरनगर निवासी बाइक सवार हाजी अकबर, कृष्ण, गांव पुट्ठा निवासी अनिल घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। उधर, शुक्रवार दोपहर मंसूरपुर से शाहपुर की ओर बाइक पर जा रहे तीन युवकों की बाइक पुरबालियान के निकट खंभे से टकरा गई। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। तीनों युवक अनुज, आदेश व शिवम निवासी गांव कवाल बताए गए हैं। उधर, पुरकाजी कस्बा निवासी चालक नरेंद्र शर्मा शुक्रवार को कार द्वारा पुरकाजी से मुजफ्फरनगर जा रहा था रास्ते में बिजलीघर के निकट एक टैक्टर ने उसकी कार में टक्कर मार दी। जिसमें उसकी कार क्षतिग्रस्त हो गयी और ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। कार चालक की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।