{"_id":"5a9836da4f1c1be13b8b5af5","slug":"71519924954-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने की बरात घर बनाने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने की बरात घर बनाने की घोषणा
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर।
गांव पचेंडा कलां में स्थित शहीद बचन सिंह प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में बृहस्पतिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी ने होली मनाई और एक दूसरे को बधाई दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक प्रमोद ऊंटवाल रहे।
कार्यक्रम में प्रधान के पति नकुल चौधरी और बिजेंद्र मुखिया ने कहा कि यह संयोग है कि आज के ही दिन हमने यहां पर विधायक प्रमोद ऊंटवाल की जीत का जश्न मनाया था। आज वो होली मनाने आए हैं। उन्होंने गांव के विकास के लिए विधायक से योगदान की अपील करते हुए मलिन बस्ती में बारात घर और श्मशान घाट का निर्माण अपनी विधायक निधि से कराने की मांग की। विधायक ने बारातघर का निर्माण अपनी निधि से कराने की घोषणा की। अध्यक्षता बाबा रामपाल सिंह सेकेट्री ने की। मौके पर पूर्व प्रधान धर्मवीर सिंह, श्यामो देवी, अर्जुन पहलवान, बिजेंद्र मुखिया, किशन सिंह, राजेंद्र सिंह, नेपाल सिंह, मांगेराम, जयपाल सिंह, करतार सिंह, सलेक चंद वाल्मीकि, सोमपाल मेंबर, दुष्यंत चौधरी, नेत्रपाल सिंह, भगत सिंह, रितिक चौधरी, मिंटू भाटा, अमित, कुलदीप सिंह, सूरजमल, चंद्रपाल कश्यप, यामीन, मोमीन, सुहैल, इस्लामुद्दीन, फारूख अहमद, मुस्तकीम, दिलशाद, इसरार, आस मौहम्मद अंसारी आदि सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
पचेंडा बाईपास पर बनेगा अंडरपास
मुजफ्फरनगर। विधायक प्रमोद ऊंटवाल ने बताया कि गांव पचेंडा कलां में आने के लिए बाईपास पर लोगों को हादसे का भय बना रहता है। सांसद डॉ. संजीव बालियान के सहयोग से यहां अब अंडरपास बनेगा। 18 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है, जिसमें से 54.50 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है।