{"_id":"5a663b0d4f1c1bcb268b5e23","slug":"71516649229-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सच्चे हृदय से पुकारने पर मिलते हैं भगवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सच्चे हृदय से पुकारने पर मिलते हैं भगवान
Updated Tue, 23 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सच्चे हृदय से पुकारने पर मिलते हैं भगवान
मुजफ्फरनगर। कथा व्यास पंडित कृष्णाजी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत के श्रवण से जीवन के संकट दूर हो जाते हैं। भगवान श्रीकृष्ण अपने भक्तों के सभी कष्ट हर लेते हैं। इस दौरान हवन-यज्ञ किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर पुण्य कमाया।
सिविल लाइन क्षेत्र के निकट जिला पंचायत आवासीय कालोनी के शिव शक्ति मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के समापन के अवसर पर कथाव्यास श्रीकृष्णाजी महाराज ने कहा कि जिस प्रकार भगवान श्रीकृष्ण अपने मित्र सुदामा के बिना बताए सहायता कर देते हैं, इसी तरह कष्ट में पड़े अपने भक्तों का भी दुख हर लेते हैं। उन्होंने कहा कि केवल सच्चे ह्दय से पुकार की आवश्यकता है। मीरा ने उन्हें सच्चे मन से पुकारा तो विष का प्याला अमृत बन गया। बस ऐसी ही भक्ति और प्रभु के प्रति श्रद्धा होनी चाहिए। समापन पर हवन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर विशेष पुण्य कमाया। इसके बाद भंडारे हुआ। जिसमें प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्षा आंचल तोमर, समाजसेवी अर्जुन तोमर, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत राज नूतन शर्मा, सत्यवृत्त बालियान, कमल किशोर शर्मा, प्रतिभा, राकेश शर्मा, प्रेमपाल सिंह, अशोक यादव, अरविंद कुमार, कौशल वीर, अर्जुन कुमार, विकास शर्मा आदि मौजूद रहे।