{"_id":"5a5e50804f1c1b77268b4c29","slug":"71516130432-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो लोगों की मौत
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के पचेंडा बाईपास पर हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया। मृतकों में एक की पहचान पचेंडा निवासी मुकेश के रूप में हुई। दूसरे की पहचान कराई जा रही है। मुकेश की मौत से गुस्साए पचेंडा के ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगाया
हादसा मंगलवार रात करीब आठ बजे हुआ। पचेंडा बाईपास हाईवे पर संगम होटल के पास एक केंटर खड़ा था। इसी दौरान एक अन्य ट्रक उसे टक्कर मार कर फरार हो गया। केंटर की चपेट में तीन लोग आ गए। कुचले जाने से दो की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर घायल हो गया। मृतकों में एक की पहचान पचेंडा कलां निवासी मुकेश कुमार (35) पुत्र गिरधारी के रूप में हुई, जो यहीं बाईपास पर राजस्थान खालसा होटल पर काम करता था तथा हादसे के समय वह होटल से घर जा रहा था। मुकेश की मौत की खबर पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन और काफी ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर ग्रामीणों को समझाबुझाकर शांत कर जाम खुलवाया। शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी को भेजा और घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। नई मंडी पुलिस ने बताया कि दूसरे मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं।