{"_id":"5a3d54794f1c1ba7668bbae7","slug":"71513968761-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान मसीहा ने किया था शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान मसीहा ने किया था शिलान्यास
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली (मुजफ्फरनगर)। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने 44 साल पहले खतौली नगर पालिका के कार्यालय का शिलान्यास किया था। उनकी स्मृति में जाट महासभा ने निर्माणाधीन सभाकक्ष का नाम किसान मसीहा को समर्पित करने की मांग उठाई थी, जो अभी भी अधूरी है।
चौधरी साहब की यादें खतौली से जुड़ी हैं। सात जुलाई 1973 को नगर में आए किसान मसीहा ने नगर पालिका कार्यालय का शिलान्यास किया था, उस वक्त पालिका के अध्यक्ष का दायित्व डॉ जगदीश राय गोयल पर था। पालिका बोर्ड में सदस्यों की संख्या केवल 18 थी। उनके समर्थक आज भी बड़े चौधरी के संस्मरण याद रखते हैं। वर्ष 1989 में पालिका का दर्जा बढ़ा दिया गया। उस वक्त के चेयरमैन नरेश पालीवाल ने यहां सभाकक्ष का निर्माण कराया था। जाट महासभा ने पूर्व पीएम की स्मृति में सभाकक्ष का नामांकन करने की मांग की थी, जो आज भी अधूरी है। जाट महासभा के युवा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर ने बताया कि इस संबंध में शासन को भी पत्रावली भेजी गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।