फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सिसौली में नीरू ने ली अध्यक्षा की शपथ

सिसौली में नीरू ने ली अध्यक्षा की शपथ

Wed, 13 Dec 2017 12:38 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
सिसौली में नीरू ने ली अध्यक्षा की शपथ
भौराकलां (मुजफ्फरनगर)। नगर पंचायत सिसौली की नवनिर्वाचित अध्यक्षा नीरू देवी और वार्ड सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली शपथ ग्रहण समारोह किसान भवन में आयोजित किया गया। समारोह में भारी संख्या में कस्बावासी शामिल हुए।
विज्ञापन

डीडीसी चकबंदी सियाराम शर्मा ने नव निर्वाचित अध्यक्ष और सभी वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद अध्यक्ष नीरू देवी ने कहा कि कस्बे का विकास बिना किसी भेद भाव के साथ पूरी इमानदारी से किया जाएगा। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि कस्बे में चुनाव शांति पूर्वक संपन्न हुआ, इसके लिए कस्बावासी बधाई के पात्र है। संचालन मास्टर ओमपाल बंजी ने किया। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार सहरावत ,सुनील बंजी, रोहित बालियान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


मीरापुर में तंजीला बेगम ने शपथ ली
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। एसडीएम जानसठ श्याम अवध चौहान ने नगर पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष तंजीला बेगम और 16 वार्ड सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई। अध्यक्ष ने कहा कि वे अपने कार्यकाल में जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जी मंडी परिसर में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। एसडीएम ने नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष तंजीला बेगम के अलावा वार्ड सदस्य संतोष देवी, किरण देवी, रजनी देवी, सुंदरी, मन्जू मिश्रा, आबिदा नाज, समरजहां, नईम मंसूरी, कपिल, जहीरूदीन, असलम राईन, सरताज सैफी, मौहम्मद यामीन, मौहम्मद अफजाल, मौहम्मद इदरीस, मौहम्मद शाहिद को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। एसडीएम ने कहा कि सभी वार्ड सदस्य और चेयरमैन के नेतृत्व में कार्य कर जनता की आशाओं को पूरा करें। संचालन ताहिर कुरैशी ने किया। पूर्व चेयरमैन जहीर कुरैशी, नजर सिंह, विनोद कुमार, देवपाल आर्य, अब्दुल कययूम, गोपाल चौधरी, नजीर हैदर जैदी, पूर्व चेयरमैन नवीन सैनी, हाजी अनवर कुरैशी, हाजी इस्लाम, दिलशाद, मनोज भद्रकाशी, सचिन मुल्तानिया, हुसैन अहमद, चौधरी अशोक, सतपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

शाहपुर में प्रमेश सैनी ने चेयरमैन की शपथ ली
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। कस्बे में जाहरवीर गोगाजी की म्हाड़ी पर आयोजित समारोह में नव निर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष परमेश सैनी ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसके बाद चेयरमैन ने सभी नव निर्वाचित 13 वार्ड सदस्यों को शपथ दिलवाई।

सबसे पहले समारोह स्थल पर नगर पंचायत अध्यक्ष परमेश सैनी ने पूजा अर्चना की। इसके बाद परमेश सैनी को डीडीसी चकबंदी शियाराम मौर्य ने शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि वह जनता के मान-सम्मान में कमी नहीं आने देंगे, सभी को साथ लेकर कस्बे में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराए जाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, विधायक उमेश मलिक, तहसीलदार रत्नलाल वर्मा, अधिशासी अधिकारी अनूप राय, हरीश अहलावत, शरद शर्मा, धर्मवीर बालियान, अंचित कंसल, श्यामपाल सिंघल, बालेश जैन, डॉ सत्यवीर आर्य, कपिल सैनी , अनिल नामदेव, उमेश गोयल , डॉ प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन सत्यवान भारद्वाज और इरशाद सलमानी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed