{"_id":"5a2ad2364f1c1b6a118b6af3","slug":"71512755766-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राचार्य के खिलाफ धरने पर बैठे कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राचार्य के खिलाफ धरने पर बैठे कर्मी
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
प्राचार्य के खिलाफ धरने पर बैठे कर्मी
छपार (मुजफ्फरनगर)। स्वामी कल्याणदेव आयुर्वेदिक कालेज एवं चिकित्सालय के प्राचार्य के विरोध में अधिकारियों और कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर प्राचार्य नहीं हटते तो भूख-हड़ताल की जाएगी।
रामपुर तिराहा स्थित आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज के चिकित्सकों और कर्मचारियों का आरोप है कि प्राचार्य डीके मौर्य का व्यवहार उचित नहीं है। त्रस्त होकर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ा। कहा कि जब तक उन्हें नहीं हटाया जाता तब तक धरना, प्रदर्शन जारी रहेगा। उधर, प्राचार्य ने आरोपों को निराधार बताया है। कहा कि कुछ कर्मचारी स्थानीय हैं, उन्हें कार्य करने को कहा जाता है तो देख लेने की धमकी देते हैं। तीन कर्मचारी कई वर्ष से गैरहाजिर हैं, सिर्फ उन्ही का वेतन रुका है। धरने पर ब्रह्मदास, जितेंद्र, डॉ रविंद्र पांडे, डॉ अक्षयलाल, डॉ सुमन अग्रवाल, डॉ अनूप, डॉ शिवानी, डॉ सीमा, बोबी चौहान, रोबिन, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
चालक और क्लीनर घायल
छपार (मुजफ्फरनगर)। रोहाना-छपार मार्ग पर बाइक को बचाने के प्रयास में ईटों से भरा ट्रक पलट गया। चालक और क्लीनर दोनों को पुलिस ने वेल्डिंग मशीन से बाडी काटकर बाहर निकाल कर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। बृहस्पतिवार शाम को ईटों से भरा ट्रक रोहाना की ओर से आ रहा था। थाने के निकट एक बाइक को बचाने में ट्रक खाई में पलट गया। यह देखकर राहगीर व आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बरला निवासी चालक सरताज और क्लीनर राशिद ट्रक में बुरी तरह फंस गए। पुलिस ने जेसीबी व वेल्डिंग मशीन मगा कर दोनों घायलों को ट्रक की बॉडी काटकर निकाला और जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
छात्राओं ने निकाली रैली
मुजफ्फरनगर। नारी सुरक्षा एवं सशक्तीकरण जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत छात्राओं ने शहर में जागरूकता रैली निकाली। शहर के जैन कन्या इंटर कॉलेज से शुरू हुई रैली नगर परिक्रमा करते हुए पुलिस लाइन में जाकर संपन्न हुई। एसएसपी अनंत देव ने छात्राओं को अपनी सुरक्षा के लिए जागरूक किया। रैली में कई कॉलेजों की छात्राओं ने भाग लिया। पुलिस लाइन के मैदान में नारी सुरक्षा एवं सशक्तिकरण पर स्लोगन प्रतियोगिता भी कराई गई। इस दौरान एसपी सिटी ओमवीर सिंह, सीओ सिटी हरीश भदौरिया, इंस्पेक्टर शहर संजीव शर्मा, सिविल लाइन डीके त्यागी, महिला इंस्पेक्टर मीनाक्षी शर्मा आदि मौजूद रहे।
धरना जारी रहा
मुजफ्फरनगर। कचहरी में दिया जा रहा कुछ वकीलों का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। ओम सिंह तोमर, ओकार सिंह, ठा ब्रजबीर सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह, राजेश राज आदि शामिल रहे।