{"_id":"5a04a1234f1c1bd9538bc0cc","slug":"71510252835-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन अधिकारियों ने वन भूमि को कब्जामुक्त कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन अधिकारियों ने वन भूमि को कब्जामुक्त कराया
Updated Fri, 10 Nov 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन अधिकारियों ने वन भूमि को कब्जामुक्त कराया
मोरना (मुजफ्फरनगर)। वन विभाग के अधिकारियों ने वन विभाग की भूमि को खरीदी हुई भूमि बताकर कब्जा कर रहे ग्रामीणों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए भूमि को कब्जामुक्त कराया तथा निर्माण में प्रयुक्त सामग्री को कब्जे में ले लिया।
गांव फिरोजपुर वन ब्लाक में वन भूमि पर अवैध निर्माण करने की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम के वन दरोगा शबी हैदर, खुर्शीद अहमद, वन रक्षक अंशीलाल, बिजेंद्र, प्रवेश कुमार ने जांच की। जांच में पता चला कि झबरसिंह पुत्र खिला, किशनपाल पुत्र ब्रह्मसिंह, ओमपाल पुत्र शेरसिंह, कृपाल पुत्र ओमपाल, प्रबंधक महर्षि दयानंद धाम शुक्रताल रामफल पुत्र अज्ञात व विरेंद्र पुत्र हरचंद निवासी बहुपुरा, बिजेंद्र निवासी गांव रुकनपुर खेड़ी, थाना खतौली वन विभाग की खाली भूमि पर नींव भरकर कब्जे का प्रयास कर रहे हैं। पूछताछ करने पर इन लोगों ने बताया कि यह जमीन उन्होंने फूलसिंह पुत्र मामचंद निवासी गांव फिरोजपुर से खरीदी है। वन विभाग के अधिकारियों ने निर्माण में प्रयुक्त सामग्री को कब्जे में लेते हुए इन लोगों के विरुद्ध थाना भोपा को तहरीर दे दी है। पुलिस ने इस मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।