{"_id":"59f77c784f1c1b6a678b8734","slug":"71509391480-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम लगाकर गन्ने की होली जलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम लगाकर गन्ने की होली जलाई
Updated Tue, 31 Oct 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ने की होली जलाई
भोपा (मुजफ्फरनगर)। भाकियू (भानू) ने भोपा गंगनहर पर जाम लगाकर गन्ने की होली जलाई। किसानों ने प्रदेश सरकार से 450 रुपये प्रति क्विंटल गन्ने का भाव करने की मांग की है।
सोमवार को भाकियू भानू गुट ने भोपा गंगनहर पुल पर जाम लगाकर गन्ने की होली जलाई। भोपा में ही जिला संरक्षक ब्रजवीर तोमर के आवास पर आयोजित बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जो गन्ना मूल्य में दस रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की है, वह किसानों के वाजिब दाम से काफी दूर है। सरकार किसानों का शोषण कर रही है। सरकार द्वारा फसल का दाम सही न दिलाने के कारण ही किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहे हैं। किसानों को गन्ने का मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल मिलना चाहिए। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर देवेंद्र सिंह, सतबीर, अब्दुल सलाम, जसविंदर, जिले सिंह, राधेश्याम त्यागी, शिवराज चैहान, सोदान सिह, अमित कुमार, मोहम्मद उमर, सतबीर, सेवाराम,पवन आदि मौजूद रहे।