{"_id":"59f4dd434f1c1bca678b7d73","slug":"71509219651-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेत्र चिकित्सा शिविर में उपचार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेत्र चिकित्सा शिविर में उपचार किया
Updated Sun, 29 Oct 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेत्र चिकित्सा शिविर में उपचार किया
मुजफ्फरनगर। अल-फलाह ह्यूमेनिटी काउंसिल के तत्वाधान में शनिवार को मदरसा इस्लामिया अरबिया दार-ए-अरकाम में नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सकों ने नेत्र रोगियों का चेकअप कर नि:शुल्क दवाईयों का वितरण किया।
मदरसे में लगे कैंप में नेत्र रोगियों की भीड़ रही। कैंप में आंखों की जांच के साथ, चश्मे और दवाईयां भी बांटी गई। मदरसे के बच्चों के अलावा आम नागरिकों ने भी चेकअप कराया। वक्ताओं ने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची सेवा है। कैंप में संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जीनत अंसारी, डॉ जुनैद हसन, रईस जमाल, मोहम्मद जैद हसन, मोहम्मद जुहैब हसन, जैनब हसन, मौलाना मोहम्मद मुकीम हबीबी अल कासमी, मौलाना शाहिद आदि मौजूद रहे।
वजन बढ़ना भी कई बीमारियों का कारक
मुजफ्फरनगर। शहर के एक होटल में पत्रकार वार्ता कर जेपी हॉस्पिटल हड्डी एवं ज्वाइंट रिप्लेसमेंट विभाग के चिकित्सक डॉ संजय गुप्ता ने कहा कि वजन बढऩा भी कई बीमारियों का कारण है। इसे नियंत्रित करना जरुरी है। ऑस्टियो ऑर्थराइटिस में जोड़ों के बीच ग्रीस खत्म हो जाती है। इससे चलने-फिरने, बैठने में समस्या बढ़ती है। डॉ संजय गुप्ता ने कहा कि कई मरीजों का ज्वाइंट रिप्लेसमेंट किया गया है। जो सफल रहा। इस दौरान कई मरीजों ने अनुभव भी साझा किए।
विज्ञापन
डॉ लोकेश बने डीटीओ
मुजफ्फरनगर। स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय के क्षय रोग विभाग में नए डीटीओ की तैनाती की गई है। शासन ने सहारनपुर से डॉ लोकेश गुप्ता को जिला क्षय रोग अधिकारी के पद पर तैनात किया है। डॉ लोकेश गुप्ता ने अस्पताल में चार्ज संभाल लिया है। अभी तक जिला क्षय रोग अधिकारी का चार्ज एसीएमओ डॉ प्रवीण चौपड़ा के पास था।