{"_id":"59f38b014f1c1b76678b7c1d","slug":"71509133057-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंचल को एक्सेलेंस अवार्ड से नवाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंचल को एक्सेलेंस अवार्ड से नवाजा
Updated Sat, 28 Oct 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंचल को एक्सेलेंस अवार्ड से नवाजा
मुजफ्फरनगर। एसडी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या चंचल सक्सेना को प्रयत्न डॉ अनिल राणा मेमोरियल एक्सेलेंस अवार्ड से नवाजा गया है। यह अवार्ड उन्हें समाज में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिया गया है। इससे स्कूल समेत शिक्षकों में हर्ष की लहर है।
स्व. डॉ अनिल राणा ने मेरठ समेत आसपास के जनपदों में उत्कृष्ट सामाजिक कार्य किए थे। उन्होंने जनहित फाउंडेशन के तत्वावधान में भूजल संरक्षण, जैविक खेती, औद्योगिक प्रदूषण के खिलाफ मुहिम चलाई। सामाजिक कार्यों की मुहिम से जुड़ी प्रधानाचार्या चंचल सक्सेना ने एसडी स्कूल में हर्बल गार्डन की स्थापना की है। अनेक सामाजिक कार्य करने के लिए चंचल सक्सेना को जनहित फाउंडेशन की ओर से प्रयत्न डॉ अनिल राणा मेमोरियल एक्सेलेंस अवार्ड से नवाजा गया है। इस दौरान प्रयत्न संस्था के अध्यक्ष समर्थ प्रकाश, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा बीना शर्मा, महासचिव विपुल भटनागर, महासचिव असद फारुकी, सचिव सोनिया लूथरा, डॉ विवेक कुमार, डॉ रिंकू, रीना अग्रवाल, मुकेश अरोरा, साधना मेहता, यशिका चौहान, शशिकांत शर्मा, गीता जैन, चारु गुप्ता आदि मौजूद रहे।