फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   उतम ब्रहमचर्य की प्रेरणा दी

उतम ब्रहमचर्य की प्रेरणा दी

Tue, 05 Sep 2017 01:08 AM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
उतम ब्रहमचर्य की प्रेरणा दी
उत्तम ब्रह्मचर्य की प्रेरणा दी
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। दस दिवसीय दशलक्षण महोत्सव के अंतर्गत भागीरथी जैन मंदिर में अजय के कुशल निर्देशन, आचार्य भारत भूषण की प्रेरण से कौण्डेश से कुंद कुंद नाटिका का मंचन स्थानीय कलाकारों के द्वारा किया गया। इसमें कोण्डेश नामक ग्वाले का भावपूर्ण समाधि भरण दिखाया गया। तत्पश्चात सेठ के यहां जन्म लेकर संतों के मार्गदर्शन में वैराग्य उत्पन्न होना, आचार्य कुंद कुंद बनकर समयसार ग्रंथ की रचना की अनूठी प्रस्तुति की गई।
पीसनोपाड़ा मंदिर में कौन बनेगा भाग्यपति कार्यक्रम की सुंदर प्रस्तुति की गई। जैन मंडी मंदिर मेें जिनेंद्र प्रभु की आरती, ईश्वर भक्ति में भक्तों ने संगीत के साथ नृत्य, भजन प्रस्तुत किए। शांतिनाथ मंदिर में आचार्या ज्ञान सागर, विद्या सागर की विशेष पूजा कराई गई और अर्घ्य समर्पित किए गए। धर्मसभा में अंतसमती और आमर्षमती माता जी ने अपनी पीयूषवाणी में बताया कि उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म सकल मनुष्य समाज के लिए अत्यंत उपयोगी है।
विज्ञापन

ब्रह्मचर्य धारण कर ब्रह्म या प्रभु भक्ति में लीन रहो, गृहस्थों के लिए सपत्नी संतोष व्रत ही व्यवहार में ब्रह्मचर्य धर्म है। अजय किराना, राजेंद्र ककराला, शशांक सराफ, प्रेम किराना, विनोद ठेकेदार, सुभाष टीकरी, सुशील मंडी, सिद्धार्थ, दीपक, पप्पन, प्रवीण नयन, सुरेंद्र, टोनी, पवन, पोथी, इंद्र प्रवक्ता, नीरज प्रवक्ता, अजय प्रवक्ता, वैभव, सोनू, कुलदीप, ललिता, डॉ. ज्योति, डॉ. आशा जैन, मृदुला, मणि, अर्चना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed