{"_id":"59a864bc4f1c1b01278b4bb0","slug":"71504208060-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईदुल अजहा पर शहर में रहेगा रूट डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईदुल अजहा पर शहर में रहेगा रूट डायवर्ट
Updated Fri, 01 Sep 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईदुल अजहा पर शहर में रहेगा रूट डायवर्ट
मुजफ्फरनगर। ईदुल अजहा को लेकर प्रशासन-पुलिस भी सतर्क हो गया है। ईद के दिन शहर में भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगाया गया है। ट्रैफिक विभाग के टीएसआई राजेश सिंह ने बताया कि ईद उल अजहा (बकरीद) पर शहर की अनेक मस्जिदों और ईदगाह में नमाज अदा की जाएगी। साथ ही त्योहार पर भीड़ अधिक रहती है। ऐसे में सुरक्षा के मद्देनजर ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। ईदुल अजहा पर सुबह 6:30 बजे से त्योहार समाप्त होने तक डायवर्जन लागू रहेगा। उधर, खतौली में ईद उल अजहा की नमाज ईदगाह में सुबह आठ बजे होगी। इसके अलावा मस्जिद अकबर खां मेें 8.15 बजे और मस्जिद काजियांन में सुबह 8.30 बजे नमाज होगी। यह जानकारी औकाफ कमेटी सदस्य हाफिज इब्राहिम खलील ने दी।
इन रास्तों पर किया ट्रैफिक डायवर्जन
1. सहारनपुर, देवबंद, रुड़की, हरिद्वार की ओर से आने वाला यातायात रामपुर तिराहे से रुड़की रोड, जिला अस्पताल की ओर नहीं आएगा। इन्हें बाईपास के रास्ते शहर में मिल सकेगा।
2. वहलना चौक से शहरी क्षेत्र में आने वाला यातायात सुजडू चौकी से सरकुलर रोड, महावीर चौक होकर आएगा। किसी भी प्रकार के वाहन सूजडू से मीनाक्षी चौक व महावीर चौक से मीनाक्षी चौक की ओर नहीं आ सकेंगे।
विज्ञापन
3. शामली, बुढ़ाना और चरथावल की ओर से आने वाले समस्त यातायात चरथावल मोड़ शनिधाम मंदिर से आगे प्रवेश नहीं मिलेगा। यहां से यातायात पीनना बाईपास से मीरापुर मीरापुर चौकी राणा चौक से सुजडू होते हुए सरकुलर रोड से शहर में अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।
4. शिवचौक, सरवट चौक, मीनाक्षी चौक से कोई भी वाहन हनुमान चौक से शामली अड्डे की ओर नहीं आ सकेगा। यहां से यातायात सर्कुलर रोड़ से सुजडू चौकी राणा चौक से बाईपास तक अपने गंतव्य को जा सकेंगे।