{"_id":"599dd1ac4f1c1b715f8b472d","slug":"71503515052-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली से इंस्पेक्टर ने भीड़ को दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली से इंस्पेक्टर ने भीड़ को दौड़ाया
Updated Thu, 24 Aug 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंस्पेक्टर ने भीड़ को दौड़ाया
खतौली (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने किसी मामले में पूछताछ के लिए एक युवक को हिरासत में लिया था। बुधवार सुबह ग्रामीणों की भीड़ युवक को छुड़ाने के लिए कोतवाली में पहुंच गई। कोतवाली में ग्रामीणों की काफी संख्या में भीड़ मौजूद थी। इन ग्रामीणों ने कोतवाली में शोरशराबा कर रखा था। शोरशराबा करने को लेकर इंस्पेक्टर पीपी सिंह ने लोगों हड़काते हुए कोतवाली से दौड़ा दिया। इंस्पेक्टर के हड़काने से लोगों में भगदड़ मच गई। कोतवाली से भागने लोगों की वजह से सड़क पर चलने वाले राहगीरों में अफरातफरी मच गई थी। राहगीरों को लगा कि पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया है। बाद में राहगीरों को हकीकत का पता चला कि इंस्पेक्टर के हड़काने पर लोग भाग खड़े हुए थे।