फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ट्रेन हादसे से शहर के दो घरों में मचा हाहाकार

ट्रेन हादसे से शहर के दो घरों में मचा हाहाकार

Mon, 21 Aug 2017 01:12 AM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन हादसे से शहर के दो   घरों में मचा हाहाकार
ट्रेन हादसे से शहर के दो घरों में कोहराम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रेल हादसे में शहर के रामपुरी निवासी विनीत मित्तल और इंदिरा कॉलोनी के इंजीनियर रामपाल शर्मा की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों का शव घरों पर गया तो पूरा माहौल सहम गया। अकस्मात हुई मौत से परिजनों का रोकर बुरा हाल था। काली नदी स्थित श्मशान घाट पर बड़ी संख्या में लोगों ने दोनों मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इंदिरा कॉलोनी के रामपाल सिंह मेरठ में इंजीनियर के रूप में तैनात थे। रविवार को छुट्टी होने के कारण शनिवार की शाम वह अपने घर आ रहे थे। हादसे में करंट से उनका चेहरा इतना झुलस गया कि परिजनों को पहचान करना मुश्किल हो गया। कपड़ों आदि से परिवार के लोगों ने खतौली जाकर उनकी पहचान की। 59 वर्षीय रामपाल शर्मा अपने पीछे तीन बेटे और दो बेटी छोड़ गए हैं। उनका शव जब घर पर पहुंचा तो बड़ी संख्या में लोग उनके घर पर एकत्र हो गए। परिवार को रोकर बुरा हाल था। रामपाल शर्मा के साथ पोस्टमार्टम हाउस से स्वतंत्र कुमार मित्तल के जवान बेटे विनीत मित्तल का शव भी घर पहुंचा।
विज्ञापन

विनीत मित्तल मेरठ के बोनांजा पेपर मिल में नौकरी करता था और प्रतिदिन ट्रेन से ही घर आता था। देर रात खतौली जाकर परिजनों ने उसकी पहचान की। 34 वर्षीय विनीत अपने पीछे दो बच्चों और पत्नी को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। शव जैसे ही घर पहुंचा जवान मौत पर कोई भी अपने आंसू नहीं रोक पाया। दोनों का शव एक साथ काली नदी स्थित श्मशान घाट पहुंचा। दोनों मृतकों को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग शमशान घाट पहुंचे। भाजपा नेता केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान, विधायक कपिलदेव अग्रवाल, विधायक विजय कश्यप, सत्यपाल पाल, जगदीश पांचाल, श्रीमोहन तायल, एमएलीसी मुश्ताक चौधरी, सुधीर भारतीय, रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed