{"_id":"59725ab04f1c1bdc798b466d","slug":"71500666544-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर पर पंडित की हार्टअटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर पर पंडित की हार्टअटैक से मौत
Updated Sat, 22 Jul 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालात में युवक की मौत
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। प्राचीनकालीन ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर पर जिला फतेहपुर के गांव बसेड़ी निवासी युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। उधर, चिकित्सकों ने कहा कि युवक की मौत हार्टअटैक से हुई है।
35 वर्षीय रोहित पुत्र कांता प्रसाद तिवारी शुक्रवार की शाम को मंदिर में महाआरती में शामिल होने गए थे। इस दौरान मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि पंडित रोहित किसी से फोन पर बातचीत करते हुए मंदिर के पीछे चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पंडित जी अचानक फोन पर बात करते समय जमीन पर गिर पड़े। श्रद्धालु पंडित को उठाकर अस्पताल में ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने अनुमान जताया है कि पंडित की मौत हार्टअटैक से हुई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पुजारी पंकज कुमार ने बताया कि पंडित रोहित उनके गांव का ही रहने वाला था। पंडित को मंदिर के पुजारी नीरज कुमार ने दो दिन के लिए संभलहेड़ा गांव स्थित मंदिर से यहां पर बुलाया था। पुलिस ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।