{"_id":"5971074a4f1c1bd1408b4608","slug":"71500579658-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाली तीज उत्सव मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाली तीज उत्सव मनाया
Updated Fri, 21 Jul 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाली तीज उत्सव मनाया
मुजफ्फरनगर। वैश्य अग्रवाल राजवंश महिला सभा की ओर से हरियाली तीज उत्सव मनाया गया। महिलाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किए और गेम्स हुए। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान झूला झूलकर सावन के मंगल गीत भी गाए गए।
नईमंडी के लक्ष्मण विहार स्थित राजवंश धर्मशाला में हरियाली तीज उत्सव का आयोजन हुआ। सर्वप्रथम राजा रतनचंद जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। महिला सभा अध्यक्ष अनिता राजवंशी और महामंत्री अनुराधा गुप्ता ने सभी का अभिनंदन किया। महिलाओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। समयबद्धता, सरप्राईज गिफ्ट, डांस, लेडीज गेम्स हुए। तीज क्वीन भी चुनी गई। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। वीनू ऐरन, सुनीता ऐरन, नमिता सिंघल, दीपाली अग्रवाल, बिंदिया मित्तल, प्रभा गुप्ता आदि का सहयोग रहा। अनिता और अनुराधा ने सभी का आभार जताया।