फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   डिग्री कालेजों में पिछड़ गया शिक्षा सत्र

डिग्री कालेजों में पिछड़ गया शिक्षा सत्र

Sat, 15 Jul 2017 01:23 AM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
डिग्री कालेजों में पिछड़ गया शिक्षा सत्र
डिग्री कालेजों में पिछड़ गया शिक्षा सत्र
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के चलते डिग्री कालेजों में एडमिशन प्रक्रिया पर भी ब्रेक लग गया है। पिछले साल 14 जुलाई तक विवि से दो मेरिट जारी हो चुकी थी, लेकिन इस बार 17 जुलाई तक पंजीकरण होंगे। ऐसे में कालेजों में शिक्षा सत्र भी प्रभावित हो गया है। हालांकि इस साल एडमिशन प्रक्रिया अगस्त तक चलने के आसार बन गए है।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा 23 जून से पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ कराई गई। पहले विवि 10 जुलाई से एडमिशन कराना चाह रहा था, लेकिन कांवड़ यात्रा पड़ने के कारण व्यवस्था बेपटरी हो गई। विवि में कुल सीट के सापेक्ष पंजीकरण पूरे न होने के कारण तिथि आगे बढ़ानी पड़ी। अब विवि 17 जुलाई तक यूजी-पीजी के सभी कोर्स में पंजीकरण कराएगा। जबकि 20 जुलाई को पहली मेरिट निकाली जाएगी। जिसके आधार पर 22 जुलाई से एडमिशन लिए जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं, गत वर्ष 14 जुलाई तक आधी सीट पर एडमिशन पूरे कर लिए गए थे। सत्र 2016-17 में विवि सात जुलाई तक दो मेरिट जारी कर चुका था। इस बार हालात देखें तो प्रथम वर्ष की कक्षाएं सितंबर से पहले प्रारंभ नहीं हो सकेंगी। अगस्त माह एडमिशन में गुजरेगा। जिसके चलते कालेजों में शिक्षा सत्र प्रभावित हो रहा है। वहीं, 21 जुलाई तक कालेजों में अवकाश होने से पंजीकरण भी धीमे हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed