{"_id":"595941554f1c1b810a8b4830","slug":"71499021653-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
जानसठ। गांव दक्षिणी घटायन में मीरापुर विधायक अवतार सिंह भड़ाना ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनका हर संभव समाधान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की ग्रामीणों को जानकारी दी।
दक्षिणी घटायन में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जनता दरबार लगाया गया। विधायक अवतार सिंह भड़ाना ने समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन बनाने की मांग की। कुछ ग्रामीणों ने गांव के तालाब व ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा होने की शिकायत कर भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग की। विधायक ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की ग्रामीणों को जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों की हरसंभव सहायता कर समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य वंदना वर्मा, ग्राम प्रधान प्रवीण कुमार, प्रधान गुड्डू चौधरी, अनुराग पंवार, इंद्र कश्यप, जितेंद्र, सुरेंद्र सिंह, इंद्रपाल आदि मौजूद रहे।