फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   70 thousand farmers of the district did not fill the manifesto

जिले के 70 हजार किसानों ने नहीं भरा घोषणा पत्र

Thu, 02 Dec 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
70 thousand farmers of the district did not fill the manifesto
मुजफ्फरनगर। डीसीओ आरडी द्विवेदी ने कहा कि आधार, मोबाइल नंबर और घोषणा पत्र न होने पर गन्ना एसएमएस पर्ची नहीं आएगी। जिले में 70 हजार किसान ऐसे है जिन्होंने अभी तक घोषणा पत्र नहीं भरा है। किसानों को प्राथमिकता के आधार पर अपना घोषणापत्र भरकर जमा कर देना चाहिए।
विज्ञापन

डीसीओ ने बताया कि जिन किसानों ने अपना मोबाइल नंबर बदल दिए हैं, वे अपना वह मोबाइल नंबर, जो उनके द्वारा उपयोग किया जा रहा है, अपने गन्ना समिति के माध्यम से अथवा ई गन्ना ऐप के से माध्यम से सही करा लें, ताकि उन्हें गन्ने की एसएमएस पर्ची प्राप्त होने में कोई असुविधा न होने पाए। किसानों को यह कार्य 10 दिसंबर तक अवश्य पूर्ण करना होगा, अन्यथा उनकी गन्ना पर्ची कभी भी आनी बंद हो सकती है।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि वर्तमान पेराई सत्र 2021-22 के लिए गन्ना विभाग द्वारा ऑनलाइन घोषणा पत्र भरना अनिवार्य किया गया है, जिसमें किसानों को caneup.in पोर्टल पर जाकर अपने गन्ने और जमीन के क्षेत्रफल का ब्यौरा भरना है, कोई भी अभिलेख अपलोड नहीं करना है। जनपद की सात सहकारी और एक सहकारी चीनी मिल समिति मोरना की ओर से कुल 216461 किसानों द्वारा विभिन्न चीनी मिलों को अपने गन्ने की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध सूचना के अनुसार 30 नवंबर, 2021 तक कुल 146500 किसानों ने ही अपना ऑनलाइन घोषणा पत्र पोर्टल पर जाकर दर्ज किया है और अभी भी लगभग 70000 किसानों ने अपना घोषणा पत्र ऑनलाइन नहीं भरा है। इन किसानों के द्वारा घोषणा पत्र न भरने से इनकी गन्ना पर्ची विभाग बंद करने जा रहा है।

डीसीओ ने यह भी जानकारी दी कि भविष्य में ऐसे किसान जो अपना घोषणा पत्र पोर्टल पर दर्ज नहीं करेंगे उन्हें अतिरिक्त बढ़ोतरी की भी सुविधा नहीं मिल पाएगी और फलस्वरूप ऐसे किसानों को अपना गन्ना कम कीमत पर इधर-उधर बेचना पड़ेगा। किसान अपना घोषणा पत्र पोर्टल पर दस दिसंबर तक अवश्य भर दें, तथा किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर अपने गन्ना समिति के सचिव अथवा ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed