{"_id":"61535c658ebc3e624e113e60","slug":"70-thousand-cheated-in-the-name-of-sending-abroad-muzaffarnagar-news-mrt5583290174","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के नाम पर 70 हजार की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश भेजने के नाम पर 70 हजार की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश भेजने के नाम पर 70 हजार की ठगी
भोपा। गांव गादला निवासी युवक को विदेश भेजने का झांसा देकर दूसरे वर्ग के युवक ने उससे 70 हजार रुपये और पासपोर्ट हड़प लिया। कार्रवाई करने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकियां दी जा रहीं हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के गांव गादला निवासी नकुल ने तहरीर देकर बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात गांव बागोवाली निवासी दूसरे वर्ग के युवक से हुई थी। आरोप है कि युवक ने नकुल के भाई अरविंद को विदेश में अच्छी नौकरी दिलाने की बात कही। इसके लिए शुरुआत में 70 हजार रुपये का खर्च बताया गया, जो पीड़ित ने आरोपी को देते हुए अरविंद का पासपोर्ट भी उसे दे दिया। आरोप है कि इसके बाद से अब तक आरोपी ने न तो अरविंद को विदेश भेजा और न ही उनके रुपये लौटाए। अब आरोपी द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जा रहीं हैं। पीड़ित ने मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं को साथ थाने पहुंचकर तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।