फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   7.28 crore profit to District Cooperative Bank

जिला सहकारी बैंक ने 728.72 लाख का लाभ अर्जित किया

Sun, 17 Jan 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
7.28 crore profit to District Cooperative Bank
कोपरेटिव बैक की बैठक में बैककर्मीयों को सम्मानित करते विधायक उमेश मलिक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। जिला सहकारी बैंक ने वर्ष 2019-20 में सात करोड़ 28 लाख का शुद्ध लाभ अर्जित कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। बैंक की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में इसकी जानकारी दी गई। चीनी मिलों को ऋण देने में यूपी कॉपरेटिव बैंक की मध्यस्थता का विरोध किया गया। प्रदेश के सभी सहकारी बैंकों का एकीकरण करने पर भी असहमति जताई गई।
विज्ञापन

भोपा रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में बैंक की वार्षिक बैठक का शुभारंभ बुढाना विधायक उमेश मलिक, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सतपाल और मुख्य कार्यपालक अधिकारी अशोक वर्धन पाठक ने किया। अशोक वर्धन पाठक ने बैंक का 2019-20 का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। बैंक के समस्त संचालकों की मौजूदगी में उन्होंने बताया कि बैंक ने सात करोड़ 28 लाख 72 हजार का शुद्ध लाभ अर्जित किया। इस अवधि में बैंक की पूंजी में 7.85 प्रतिशत, जमा निवेश में 9.31 प्रतिशत, कार्यशील पूंजी में 12.21 प्रतिशत तथा फसली ऋण वितरण में 9.39 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस बीच ऋण प्रक्रिया का सरलीकरण किया गया है। विभिन्न ऋण योजनाओं में ब्याज दरें कम की गई हैं। जिले में शीघ्र ही बैंक की नई शाखाएं खोली जाएगी। बैंक संचालकों ने कोविड संक्रमण काल में बैंक कर्मियों के अथक प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन

संचालक वीरेंद्र सिंह ने कहा कि हमारा बैंक प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है। प्रदेश में पांच-सात जिले ही ऐसे हैं, जहां के सहकारी बैंक मुनाफे में हैं। जिला सहकारी बैंकों का एकीकरण करने की बात की जा रही है, हम इसका समर्थन नहीं करते। चीनी मिलों को ऋण देने के मामले में यूपी कॉपरेटिव बैंक की मध्यस्थता हमें स्वीकार नहीं है। उन्होंने बैंक में नियुक्तियों को पारदर्शी किए जाने की मांग की। इस अवसर श्रेष्ठ कार्य करने वाले बैंक कर्मियों को सम्मानित भी किया गया। संचालक मुकेश कुमार जैन, दिनेश बालियान, सुभाष चौधरी, कैलाश मलिक, नीरज मलिक, उर्मि सिंह, सुशीला प्रकाशवीर, संदीप मलिक, योगेश कुमार, विशेष सरोहा ने विचार रखे। पूर्व संचालक यशपाल सिंह, दल सिंह वर्मा, विनोद जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed