{"_id":"5fbff4df8ebc3e9bb80baab8","slug":"69-infected-with-corona-in-the-district-muzaffarnagar-news-mrt5128467198","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के 69 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के 69 नए मरीज मिले
विज्ञापन
जिले में कोरोना से 69 संक्रमित
मुजफ्फरनगर। जनपद में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को भी 69 नए मरीज मिले हैं। इनमें सबसे अधिक 32 मरीज शहर में पाए गए हैं।
सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि बृहस्पतिवार को 1152 सैंपलों की जांच रिपोर्ट मिली। इसके अलावा रैपिड एंटीजन टेस्ट कराए गए। इनमें से 69 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। सबसे अधिक शहर में 32 मरीज मिले हैं। इसके अलावा खतौली क्षेत्र में 16, मखियाली क्षेत्र में सात, पुरकाजी में पांच, शाहपुर में एक, बघरा में एक, चरथावल में चार, जानसठ में एक, मोरना में दो मरीज मिले हैं, जबकि 25 मरीज ठीक हुए हैं। अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ कर 429 हो गई है। अभी तक जनपद में 6771 मरीज कोरोना के मिल चुके हैं, जिनमें से 6254 मरीज ठीक हो चुक है। अभी 426 मरीजों का उपचार चल रहा है।
सीएमओ ने की अपील
मुजफ्फरनगर। शहर समेत जिले में बढ़ते कोरोना के केस को देखते हुए सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी ऑडियो जारी की है। उन्होंने कहा कि शहर और जिले के अलावा आसपास के जनपदों में भी कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। ऐसे में सावधानी जरूरी है। उन्होंने लोगों से भीड़, बाजार, शादी समारोह में कम जाने का आह्वान किया है। साथ ही जनपदवासियों से मास्क लगाने, सैनिटाइज करने, दो गज की दूरी का पालन करने की अपील की है। कहा कि किसी को कोई परेशानी महसूस हो तो तुरंत नजदीक के अस्पताल में जाकर डॉक्टर से परामर्श ले।
दिल्ली से आए 42 यात्रियों की जांच की
मुजफ्फरनगर। कोरोना के केस लगातार मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने फिर से दिल्ली से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच की है। रोडवेज डिपो के वरिष्ठ प्रभारी राजकुमार तोमर ने बताया कि शहर के बाहर स्वास्थ्य विभाग का कैंप लगवा कर दिल्ली से आने वाली 11 बसों में सवार 42 यात्रियों का रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया गया, जो सभी निगेटिव पाए गए है।