फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   688 monitoring committees will distribute medicines from door to door

688 निगरानी समितियां घर-घर बांटेंगी दवाइयां

Sun, 27 Jun 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
688 monitoring committees will distribute medicines from door to door
688 निगरानी समितियां घर-घर बांटेंगी दवाइयां
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर जनपद में गठित 688 निगरानी समितियों को घर-घर वितरण के लिए बच्चों की दवाइयों की किट देने का कार्य शुरू कर दिया है। गांधी वाटिका में रविवार को राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने नगर की 190 निगरानी समितियों को दवाइयों की किट बांटकर इस अभियान का शुभारंभ किया।
नगर के गांधी कॉलोनी स्थित गांधी वाटिका में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बच्चों के उपचार को दवाइयों की किट निगरानी समिति को दिए जाने के अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने नगरीय क्षेत्र की 190 निगरानी समितियों को बच्चों की दवाइयों की किट उपलब्ध कराई। राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार कोरोना की संभावित तीसरी लहर के प्रति अत्यंत सजग है तथा प्रत्येेक स्तर पर कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जनपद में कुल 688 निगरानी समितियां बनाई गई हैं। इनमें से 498 निगरानी समितियां ग्रामीण क्षेत्र में तथा 190 निगरानी समितियां शहरी क्षेत्र में बनाई गई हैं। बच्चों के लिए चार आयु वर्ग बनाकर इसी हिसाब से उनके लिए दवाइयों की किट बनाई गई है। इसमें 12 माह, एक से पांच वर्ष, पांच से 12 वर्ष तथा 12 से 18 वर्ष के लिए अलग-अलग दवाइयों की किट बनाई गई है। प्रत्येक किट में अलग-अलग दवाइयों का उपयोग करने को लेकर दिशा-निर्देशों की पर्ची भी किट में डाली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed