{"_id":"62d307531c92b1344730b984","slug":"666-domestic-cylinders-missing-from-gas-agency-muzaffarnagar-news-mrt5971784165","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस एजेंसी से 666 घरेलू सिलिंडर गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस एजेंसी से 666 घरेलू सिलिंडर गायब
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर गैस एजेंसी की मालकिन ने कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ दर्ज कराया मामला
गायब सिलिंडरों की कीमत 14 लाख से अधिक, पुलिस ने जांच शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर गैस एजेंसी से 666 घरेलू गैस सिलिंडर गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। मेरठ निवासी एजेंसी मालकिन ने कंप्यूटर ऑपरेटर पर आरोप लगाते हुए सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। गायब सिलिंडरों की कीमत 14 लाख से अधिक है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मेरठ के गंगानगर निवासी मोहिनी सिंह ने सिविल लाइन थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी साउथ सिविल लाइन में मुजफ्फरनगर गैस एजेंसी है। इस पर नई मंडी क्षेत्र की बचन सिंह कॉलोनी निवासी मोहित कंप्यूटर आपरेटर की नौकरी करता है। हाल ही में उन्होंने गैस एजेंसी गोदाम की जांच पड़ताल की तो पता चला कि 666 घरेलू गैस सिलिंडर गायब है। कागजात खंगाले तो सितंबर से यह गोलमाल चल रहा था। सिक्योरिटी सहित एक सिलिंडर की कीमत करीब 2200 रुपये है। इस तरह 666 घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत 14 लाख से अधिक बैठ रही है। उन्होंने कंप्यूटर आपरेटर से सिलिंडर पूरा करने को कहा गया। मगर, उसने ऐसा नहीं किया और ना ही कोई जवाब दिया। मोहिनी सिंह ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गैस एजेंसी के मैनेजर ने किया सवा तीन लाख का गबन
मुजफ्फरनगर। आखलौर गांव में गैस एजेंसी के मैनेजर पर सवा तीन लाख रुपये गबन की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शहर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शहर की रामपुरी कॉलोनी निवासी राजवीर सिंह की आखलौर गांव में गैस एजेंसी है। राजवीर ने तहरीर देकर बताया कि उसकी एजेंसी पर सहारनपुर के गंगोह निवासी रवि मैनेजर था। उसने सवा तीन लाख रुपये का गबन कर लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत का मुकदमा दर्ज
मुजफ्फरनगर। नई दिल्ली हरिनगर निवासी अनूप कुमार ने नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि वह अपने दोस्त गर्व संधू, राघव शुुक्ला व अभिषेक के साथ 25 जून की रात कार से दिल्ली से मसूरी घूमने जा रहे थे। नई मंडी के बिलासपुर मोड़ के पास लघुशंका करने के लिए रुके। वापस जैसे ही कार के पास पहुंचे तो तेज गति से आए एक ट्रक ने उसे और गर्व संधू को टक्कर मार दी। संधू की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। वह खुद दिल्ली में अपना उपचार कराते रहे। अब तहरीर देने पर नई मंडी कोतवाली पुुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।