फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   6500 paramilitary personnel will be deployed

तैनात रहेंगे 6500 पैरामिलिट्री के जवान

Tue, 08 Feb 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
6500 paramilitary personnel will be deployed
तैनात रहेंगे 6500 पैरामिलिट्री के जवान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। विधानसभा चुनाव के लिए दस फरवरी को होने जा रहे मतदान के दौरान शांति बनाए रखने के लिए जिले की व्यवस्था साढ़े छह हजार पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों के साथ ही जनपद के चार हजार पुलिसकर्मी व गैर जनपदों से आए सिविल पुलिस के सिपाही संभालेंगे। जिले में व्यवस्था लगभग 18 हजार पुलिसकर्मियों के हाथों में रहेगी। निगरानी के लिए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट भी बनाए हैं, जो वनरेबल, क्रिटिकल मतदान व मतदेय स्थलों पर निगाह बनाकर रखेंगे कि कहीं किसी को वोट डालने से रोका तो नहीं जा रहा, या फिर उन्हें धमकाया जा रहा है।
हरदोई, सीतापुर, उन्नाव, इटावा, कासगंज, जीआरपी मुरादाबाद, बिजीलेंस से 600 दारोगा, दीवान 3400, सशस्त्र सिपाही 2600 व डंडा धारी 1000 सिपाही जनपद में विधानसभा मतदान शांतिपूर्ण कराने के लिए पहुंचे हैं। जनपद के 850 होमगार्ड के अलावा ड्यूटी में सहारनपुर से 1100, बिजनौर से 1100, मुरादाबाद 700, शाहजहांपुर 400, सोनभद्र से जिले में पहुंचे 100 होमगार्ड भी शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

जिले में पहुंचा अर्द्धसैनिक बल
बीएसएफ -13 कंपनी
सीआरपीएफ -11 कंपनी
आइटीबीपी -13 कंपनी
सीआइएसएफ -11 कंपनी
झारखंड एसएपी -7 कंपनी
मध्य प्रदेश एसएपी -6 कंपनी
राजस्थान एसएपी -6 कंपनी
सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी
सभी विधानसभा क्षेत्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट व सेक्टर पुलिस अधिकारी की तैनाती है। बुढ़ाना में 33, चरथावल 27, पुरकाजी 24, मुजफ्फरनगर 20, खतौली 25, मीरापुर में 27 अधिकारी बनाए है। जिले में कुल 156 अधिकारी व्यवस्था को संभालेंगे। इनके साथ पुलिस बल भी मौजूद रहेगा। बुढ़ाना विधानसभा में 4, चरथावल 4, पुरकाजी 3, मुजफ्फरनगर 3, खतौली 5 व मीरापुर विधानसभा 6 जोनल मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी बनाए हैं। यह सभी अधिकारी सुनिश्चित करेंगे कि किसी मतदाता को मतदान से रोका तो नहीं जा रहा है। वनरेबल व क्रिटिकल मतदान व मतदेय स्थलों पर निगाह रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed