{"_id":"5f4d448f8ebc3e3d233dc4d2","slug":"65-thousand-quintals-of-sugar-from-mansoorpur-mill-going-to-west-bengal-muzaffarnagar-news-mrt4989988190","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंसूरपुर मिल की 65 हजार क्विंटल चीनी जा रही बंगाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंसूरपुर मिल की 65 हजार क्विंटल चीनी जा रही बंगाल
विज्ञापन
मंसूरपुर मिल की 65 हजार क्विंटल चीनी जा रही वेस्ट बंगाल
मुजफ्फरनगर। जिले की मंसूरपुर चीनी मिल की मांग देश के सभी राज्यों में है। हाल ही में रेलवे के बिजनेस डेवलेपमेंट यूनिट के माध्यम से ट्रेन की आधी-आधी रैक दो बार मंसूरपुर से पश्चिमी बंगाल के दनकुनी जंक्शन पर पहुंची। बंगाल में यहां से 65 हजार क्विंटल चीनी जाएगी। आधी रैक में एक बार में यहां से 13245 क्विंटल चीनी जा रही है।
मंसूरपुर चीनी मिल के जीएम केन बलधारी सिंह ने बताया कि उनका मिल रिफाइंड शुगर बनाता है, जिसकी देश के सभी राज्यों में मांग है। पंजाब और हरियाणा में उनकी चीनी सबसे ज्यादा जाती है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के कहने पर उनके ग्रुप ने धामपुर और असमौली चीनी मिल से 12 लाख क्विंटल चीनी विदेशों में श्रीलंका, बांग्लादेश, पाकिस्तान, फिलीपिंस आदि देशों में बेची है। पश्चिम बंगाल में भी हमारे यहां की चीनी की डिमांड बढ़ी है। इसी के चलते 65 हजार क्विंटल चीनी का आर्डर बंगाल से मिला है। यह चीनी रेलवे की बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट के माध्यम से बंगाल के दनकुनी जंक्शन पहुंच रही है। मंसूरपुर चीनी मिल के फैक्टरी मैनेजर रविंद्र शर्मा ने बताया कि आधी रैक चीनी की बीते सप्ताह गई थी और आधी रैक सोमवार को गई है। कुल मिलाकर 65 हजार क्विंटल चीनी बंगाल में जाएगी, जो दनकुनी जंक्शन पर ही उतरेगी।