फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   65 people found corona infected in the district

जिले में 65 लोग कोरोना संक्रमित मिले

Tue, 25 Aug 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
65 people found corona infected in the district
भोपा के जूनियर हाई स्कूल में कोरोना की जांच करने आई टीम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
जिले में 65 लोग कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार फैलता रहा है। स्वास्थ्य कर्मी और सरकारी दफ्तरों में भी कर्मचारी संक्रमित मिल रहे हैं। सोमवार को पहली बार 65 केस मिलने से हड़कंप मच गया। बीते तीन दिनों में 166 मरीज मिल चुके हैं। इससे साफ है कि कोरोना का संक्रमण किस कदर फैलता जा रहा है।
एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने बताया कि सोमवार को अब तक के सबसे अधिक 65 मरीज कोरोना के मिले हैं। कवाल की अस्थायी जेल में छह, पुलिस लाइन में एक, जिला महिला चिकित्सालय में एक, डीएम ऑफिस में एक, गांधी कालोनी में छह, वसुंधरा रेसिडेंसी में चार, नई मंडी तीन, खतौली सैनी नगर में तीन, आवास विकास खतौली में दो, संतोष विहार में चार, उत्तरी सिविल लाइन में दो, अंकित विहार में दो केस मिले है। इनके अलावा पुरकाजी, अलमासपुर, पचेंडा रोड, बेलड़ा, भोकरहेड़ी, भोपा, सराय तुलसीदास जानसठ, ताजपुर, बुढ़ाना, जौला, चरथावल, पुरबालियान, कसियारी, चंद्रा टाकिज, आनंदपुरी, बचन सिंह कालोनी, रामलीला टिल्ला, केशवपुरी, पटेलनगर, साकेत, रामपुरी, कृष्णापुरी, सराफ बाजार में भी मरीज मिले है। सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि 285 सैंपलों की जांच रिपोर्ट मिली थी, जिनमें से 17 सैंपल पॉजिटिव आए। रैपिड एंटीजन टेस्ट में 43 लोग, मेरठ लैब से एक, प्राइवेट लैब से तीन, ट्रू नेट में एक व्यक्ति संक्रमित मिला। अब टोटल केस 1630 हो गए हैं, जिनसे से 454 एक्टिव केस है। सोमवार को 22 मरीज ठीक हुए। अब तक 1151 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है।
विज्ञापन

अदालत में रहा अवकाश
मुजफ्फरनगर। एक एडीजीसी के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद सोमवार को कोर्ट बंद रही। कोर्ट परिसर सील रहा। जिला जज के आदेश पर सोमवार को न्यायालयों में अवकाश रहा। जिससे कचहरी में भी रौनक गायब रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

खतौली ब्लाक कार्यालय तीन दिनों के लिए बंद
खतौली। कस्बे में स्थित विकास खंड कार्यालय के अधिकारी और कार चालक कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद हड़कंप की स्थिति हो गई। दोनों को होम आइसोलेट कर दिया गया। उधर ,ब्लाक में उनके संपर्क में आने वाले कर्मचारियों का भी टेस्ट कराया जाएगा। एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी ने बताया कि सरकारी कार्यालय में कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति आने के बाद कार्यालय को तीन दिन के लिए बंद कर दिया जाता है। उस समय में कार्यालय को सैनिटाइज आदि कराने का काम किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed