फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   63716 students will take the exam at 75 centers in the district

जिले में 75 केंद्रों पर परीक्षा देंगे 63716 विद्यार्थी

Thu, 11 Feb 2021 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
63716 students will take the exam at 75 centers in the district
जिले में 75 केंद्रों पर परीक्षा देंगे 63716 विद्यार्थी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शासन ने इंटर और हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। जिससे बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की धड़कनें तेज हो गई हैं। जिले में इस बार 75 परीक्षा केंद्रों पर 63716 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
यूपी बोर्ड की परीक्षा 24 अप्रैल से शुरू होगी। हाईस्कूल की परीक्षा दस मई तथा इंटर की परीक्षा 12 मई तक चलेगी। जनपद में भी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तैयारी चल रही हैं। जिन्हें और गति दी जाएगी। इस बार जनपद में इंटर और हाईस्कूल के 63716 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें हाईस्कूल संस्थागत और व्यक्तिगत के 32902 और इंटर के 30814 छात्र-छात्र शामिल हैं। यह पंजीयन संख्या वर्ष 2020 की तुलना में 3907 अधिक है। गत वर्ष जिले में बोर्ड परीक्षाओं में हाई स्कूल और इंटर के 59809 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। गत वर्ष बोर्ड परीक्षा कराने के लिए जनपद में 66 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन

इस बार छात्र-छात्राओं की संख्या अधिक होने के कारण 75 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। तहसील वार इस बार छात्र पंजीयन सदर में 33484, खतौली तहसील में 8772, जानसठ तहसील में 11621 और बुढ़ाना तहसील में 9839 विद्यार्थी शामिल है। सबसे अधिक विद्यार्थी सदर तहसील में है। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि शासन ने बोर्ड परीक्षाओं की तिथि और स्कीम जारी कर दी है। जिला स्तर पर भी परीक्षा कराने की तैयारियां शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed