फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   63 girl students got 25-25 thousand rupees

63 छात्राओं को मिले 25-25 हजार रुपये

Sat, 11 Sep 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
63 girl students got 25-25 thousand rupees
63 छात्राओं को मिले 25-25 हजार रुपये
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय मुबारिक तिगाई में वार्डन द्वारा छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के आदेश पर शासन ने सर्व शिक्षा अभियान के तहत 63 छात्राओं को प्रर्तिपूर्ति के रूप में 25-25 हजार रुपये दिए हैं। पांच छात्राओं को यह धनराशि देने की प्रक्रिया अभी चल रही है, जबकि दो छात्राओं बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी तलाश नहीं सके हैं। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने करीब पांच माह पहले सभी 70 छात्राओं को 25-25 हजार रुपये देने के आदेश दिए थे।
खतौली ब्लॉक क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय मुबारिक तिगाई में 25 मार्च 2017 को तत्कालीन वार्डन सुरेखा ने बाथरूम में खून के धब्बे मिलने पर कुछ छात्राओं को कपड़े उतारने पर मजबूर किया था। मामले के तूल पकड़ने पर डीएम ने तत्कालीन एसडीएम सदर रेणू सिंह से मजिस्ट्रीय जांच कराई थी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर वार्डन सुरेखा समेत 11 कर्मचारियों की संविदा समाप्त कर दी गई थी। साथ ही वार्डन के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

-राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के आदेश पर छात्राओं के खाते में 25-25 हजार रुपये भेजने की प्रक्रिया चल रही है। अभी तक 63 छात्राओं के खाते में धनराशि भेजी गई है। पांच छात्राओं को धनराशि देने की कार्यवाही जारी है, जबकि 70 छात्राओं में से दो छात्राओं को तलाश नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मायाराम, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed