{"_id":"5cd9b2e4bdec2207571f50be","slug":"61557770980-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलीरा में ईंटों से लदा ट्रक पलटा, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलीरा में ईंटों से लदा ट्रक पलटा, सात घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलीरा में ईंटों से लदा ट्रक पलटा, सात घायल
रोहाना (मुजफ्फरनगर)। देवबंद मार्ग पर गांव मलीरा के निकट बाइक सवार को बचाने के प्रयास में बाननगर भट्ठे से देहरादून के लिए निकला ईंटों से लदा ट्रक हाईवे पर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक व उसमें मौजूद छह मजदूर घायल हो गए, जबकि राहगीर पलटे ट्रक की चपेट में आने से बच गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बाननगर स्थित भट्ठे से सोमवार शाम करीब पांच बजे दस टायरा ट्रक ईंटें लादकर देहरादून के लिए रवाना हुआ था। ट्रक में चालक के साथ ही छह मजदूर भी मौजूद थे। शाम करीब 5.40 बजे जैसे ही ईंटों से लदा ट्रक बाननगर मार्ग से आकर देवबंद-मुजफ्फरनगर हाईवे पर पहुंचा, बाननगर कट से आगे बढ़ते ही गांव मलीरा के सामने पहले एक कार और फिर तेज रफ्तार बाइक सवार अचानक ट्रक के सामने आ गए। चालक ने जैसे ही कार व बाइक सवारों को बचाने का प्रयास किया, ईंटों से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर ही पलट गया। हादसे में ट्रक में सवार सभी सात लोग ईंटों तले दब गए, जिससे हड़कंप मच गया। आनन-फानन में राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम को हादसे की जानकारी देते हुए ईंटों में दबे लोगों को निकालने के प्रयास शुरू कर दिए। सूचना पर रोहाना चौकी प्रभारी एसआई मनोज शर्मा तत्काल मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को ईंटों से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद देवबंद हाईवे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसके चलते देर शाम तक ट्रक को क्रेन से हटवाए जाने की कवायद की जा रही थी। रोहाना चौकी प्रभारी एसआई मनोज शर्मा ने बताया कि घायलों में गांव मलीरा निवासी ट्रक चालक विनोद के साथ ही सोनू उर्फ छोटा, रजनीश व कादिर, गांव जटनंगला निवासी भूरा और गांव शाहबुद्दीनपुर निवासी रूपराम व शोकेंद्र शामिल हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे के बाद बाइक छोड़ भागे युवक, राहगीर बचे
रोहाना। देवबंद मार्ग पर सोमवार शाम हुए हादसे में पलटे ट्रक की चपेट में आने से बाल-बाल बचे बाइक सवार दोनों युवक हादसे के बाद इतनी दहशत में आ गए कि अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर भाग खड़े हुए। पुलिस ने उक्त बाइक को कब्जे में ले लिया है। वहीं, गनीमत रही कि ईंटों से लदा ट्रक हाईवे पर डिवाइडर की तरफ पलटा, जिसके चलते कोई राहगीर या ग्रामीण उसके नीचे नहीं दबा। यदि ट्रक मलीरा गांव की तरफ पलटता, तो कई राहगीर उसके नीचे दब सकते थे, जिससे बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।