{"_id":"5cd086abbdec22077d5bde05","slug":"61557169835-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टर बनना चाहती हैं अनुष्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टर बनना चाहती हैं अनुष्का
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। सीबीएसई हाईस्कूल में 99.2 प्रतिशत अंक लेकर जिले की संयुक्त टॉपर रही अनुष्का सिंह डाक्टर बनना चाहती है। बैडमिंटन खेलने और गाने सुनने की शौकीन अनुष्का ने रोजाना चार से पांच घंटे पढ़ाई कर यह सफलता हासिल की है। हिंदी, अंग्रेजी और गणित में उसके शत प्रतिशत अंक हैं।
एसडी पब्लिक स्कूल की छात्रा अनुष्का के पिता अनुज कुमार पेस्टीसाइड का कारोबार करते हैं और माता प्रियंका पुरकाजी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय ताजपुर खुर्द में शिक्षिका हैं। वह न्यूरोलॉजिस्ट बनना चाहती है। इसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए आगे बढ़ रही है। नगर की गंगा विहार कॉलोनी निवासी अनुष्का ने बताया कि उसने पढ़ाई को लेकर कोई विशेष शेड्यूल नहीं बनाया था। प्रतिदिन चार से पांच घंटे की पढ़ाई की। पूरे परिवार का सहयोग मिला। सफलता के लिए माता-पिता और गुरुजनों को श्रेय देती हैं। छोटा भाई शौर्य चौधरी प्रथम कक्षा में है। पिता अनुज कुमार ने बताया कि बेटी पढ़ाई में शुरुआत से ही अच्छी है। उन्हें उम्मीद थी कि वह बेहतर नंबर लाएगी।
अनुष्का सिंह
अंक 99.2 प्रतिशत
पिता अनुज कुमार
माता प्रियंका
स्कूल एसडी पब्लिक स्कूल
लक्ष्य डाक्टर (न्यूरोलॉजिस्ट) बनना
शौक गाने सुनना और बैडमिंटन खेलना
पढ़ाई का शेड्यूल चार से पांच घंटे प्रतिदिन
-----
विषयवार अंक
विषय अंक
हिंदी 100
अंग्रेजी 100
गणित 100
एसएसटी 99
साइंस 97