फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मोदी सरकार ने खेलों को दिया बढ़ावा : कमलेश शुक्ला

मोदी सरकार ने खेलों को दिया बढ़ावा : कमलेश शुक्ला

Mon, 29 Apr 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
मोदी सरकार ने खेलों को दिया बढ़ावा : कमलेश शुक्ला
मोदी सरकार ने खेलों को दिया बढ़ावा : कमलेश शुक्ला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारतीय टेनिस खिलाड़ी लक्ष्मण पुरस्कार विजेता कमलेश शुक्ला ने कहा कि देश में मोदी सरकार आने के बाद खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा मिला है। जकार्ता में हुए एशियन गेम्स में देश के खिलाड़ियों ने पहली बार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। भारत के खिलाड़ियों ने कबड्डी, टेनिस, बैडमिंटन, कुश्ती, फुटबॉल और हॉकी में स्वर्णिम उपलब्धियां हासिल की हैं।

शारदेन स्कूल परिसर में सोमवार को क्ले कोर्ट पर टेनिस फेनेटिक्स एकेडमी का शुभारंभ सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार ने किया। कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्य अतिथि टेनिस खिलाड़ी कमलेश शुक्ला ने कहा कि भारत में केवल क्रिकेट की बात होती है। युवा वर्ग इसी को लेकर करियर चुनना ज्यादा पसंद करता है। बच्चों को अन्य खेलों के बारे में कोई खास जानकारी भी नहीं है। अब सरकार ने आगे आकर खेलो इंडिया जैसी येाजनाओं को साकार किया और कैंप लगाकर खेल प्रतिभाओं को आगे आने का मौका दिया है। टेनिस के भविष्य पर उन्होंने कहा कि छोटे शहरों से ही बड़ी प्रतिभाएं सामने आ रही हैं। जरूरत उनका मंच उपलब्ध कराने की है। कहा कि टेनिस फेनेटिक्स एकेडमी खोलने का कार्य सराहनीय है। शारदेन स्कूल में शुरू हुई एकेडमी के डायरेक्टर विजय वर्मा ने बताया कि एकेडमी में सभी आयु वर्ग के बच्चों और बड़ों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सुबह छह से नौ और शाम को चार से छह बजे तक बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर में आईटीएफ के बड़े टूर्नामेंट होने के बावजूद यहां टेनिस का माहौल नहीं बन रहा था। एकेडमी के शुरू होने से यह कमी पूरी हो जाएगी। इस अवसर पर कोच उमेश कुमार, प्रशांत सैनी, अविनाश, स्कूल डायरेक्टर विश्व रतन, प्रधानाचार्या धारा रतन, डा. जेएस तोमर, लीना वर्मा, सुनील सिंघल, अनिल अरोरा, डा. हेमंत कुमार, डा. डीएस मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed