{"_id":"5cbf5f28bdec221450547662","slug":"61556045608-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा 37 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा 37 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारा 37 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा
मुजफ्फरनगर। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के लगातार बढ़ने से लोगों को पसीने आने लगे हैं। लगातार बढ़ती गर्मी के चलते बाजार में शीतल पेय पदार्थों की डिमांड बढ़ गई है। गन्ने और फलों के जूस से लेकर कोल्ड ड्रिंक्स की मांग अचानक बढ़ गई है। बाजार में बिजली के पंखों से लेकर एसी तक की डिमांड हो गई है।
बीते चार दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान के बढ़कर 21 डिग्री तक पहुंच जाने से रात्रि में भी गर्मी शुरू हो गई है। बिजली के पंखे चलाने के साथ लोगों ने अपने कूलर भी निकालने शुरू कर दिए हैं। बाजार में बिजली के पंखों से लेकर एसी तक की डिमांड बढ़ने लगी है। इन दुकानों पर ग्राहकों की बढ़ती भीड़ देखी जा सकती है। गर्मी के बढ़ते ही बाजार में गन्ने के जूस की ठेलियां चारो तरफ नजर आने लगी है। फलों के जूस की बिक्री भी बढ़ गई है। इसी के साथ शीतल पेय पदार्थों कोल्ड ड्रिंक्स, कंपनियों के दूध और छाछ की मांग भी बढ़ गई है। गर्मी के चलते बाजारों में दोपहर के समय भीड़ कम होने लगी है।