{"_id":"5ca3ab66bdec2214216cd4f6","slug":"61554230118-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसेड़ा के ग्रामीणों ने की चुनाव बहिष्कार की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसेड़ा के ग्रामीणों ने की चुनाव बहिष्कार की घोषणा
विज्ञापन
अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र नहीं बनने से आक्रोश
छपार। पाल समाज को धनगर जाति में शामिल होने के बाद भी उनके अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र नहीं बनाए जा रहे हैं।
छपार क्षेत्र के गांव बसेड़ा में पाल-धनगर समाज के काफी लोग निवास करते हैं। जनवरी माह में हाईकोर्ट ने धनगर जाति को अनुसूचित जाति में मानकर आदेश पारित किया था। शुरुआत में एसडीएम की ओर से समाज के लोगों के प्रमाणपत्र भी बनाए। बसेड़ा के लोगों का आरोप है कि शहर में अस्सी प्रतिशत को प्रमाण पत्र दिए गए। कई गांवों के लोग बनवा चुके हैं, लेकिन हल्का लेखपाल उनके प्रमाणपत्र नहीं बना रहा है। पीड़ितों ने एसडीएम सदर से शिकायत की, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। आरोप है कि बसेड़ा के ही चार दर्जन लोगों के प्रमाणपत्र आनलाइन बने थे, उन्हें भी लेखपाल ने कैंसिल करा दिया। पाल समाज के लोगों ने सीएम योगी और डीएम को भेज कर प्रमाण पत्र बनाने की मांग की, मगर कोई जवाब न मिला मिला। इस पर धनगर समाज के लोगों ने मंगलवार को बैठक कर प्रमाणपत्र बनने पर लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है। इस दौरान अनिल कुमार धनगर, करतार सिंह, महिपाल, रविंद्र, होशराम, धर्मपाल, चमन धनगर, धर्मबीर, रामकुमार, अरविंद, लोकेश, अशोक, रामी, शशि, प्रकाशी, कामना, सुमित्रा, डोली, गीता, सविता, रितु मिथलेश आदि मौजूद रहे।