{"_id":"5c816cbfbdec22145b20d4f1","slug":"61551985855-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेली वाले दुकानदारों का नोटिस देने पर आफिस में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेली वाले दुकानदारों का नोटिस देने पर आफिस में हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकानदारों को नोटिस देने पर आफिस में हंगामा
खतौली। गंगनहर अलकनंदा पुल के पास ठेली लगाने वाले दुकानदारों को सिंचाई विभाग के जिलेदार द्वितीय ने राष्ट्रीय सम्पत्ति को क्षति पहुंचाने को लेकर नोटिस भेजा था। नोटिस भेजने को लेकर दुकानदारों ने सिंचाई विभाग के आफिस में हंगामा खड़ा कर दिया।
नगर व आसपास गांवों के रहने वाले एक दर्जन से अधिक दुकानदार गंगनहर अलकनंदा पुल के पास अपनी ठेलियां लगाकर माल बेचते हैं। 19 जनवरी को मेरठ खंड गंगनहर मेरठ, सिंचाई विभाग के जिलेदार द्वितीय ने इन ठेली वाले दुकानदारों को राष्ट्रीय संपत्ति को क्षति पहुंचाने के नोटिस भेजे थे। नोटिस मेें 7 मार्च को सुबह 10 बजे सिंचाई विभाग के कार्यालय में पेश होकर अपनी ओर से आपत्ति दें। आपत्तियों पर सिंचाई विभाग की ओर से सुनवाई की जाएगी। दुकानदार एकत्र होकर सिंचाई विभाग के आफिस में पहुंचे। दुकानदारों ने नोटिस भेजने को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। इस दौरान मौके पर पहुंचे भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष अनुज सहरावत ने जिलेदार से नोटिस भेजने के बारे में पूछा, लेकिन कोई भी कर्मचारी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। भाजपा नेता ने इस संबंध में डीएम से बातचीत करने को कहा, तो कर्मचारियों ने दुकानदारों से भेजे गए नोटिस वापस ले लिए। जिलेदार सतपाल सिंह का कहना था कि उनसे अधिकारी पूछते हैं कि किसके आदेश पर ठेली लगीं हैं, इसलिए इनको नोटिस दिया गया। वे इस संबंध में अधिकारियों को भी अवगत कराएंगे।