{"_id":"5c7046f7bdec2226154d1d9a","slug":"61550862071-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवाद का पक्ष करने वालों को घोषित करें देशद्रोही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकवाद का पक्ष करने वालों को घोषित करें देशद्रोही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी
मुजफ्फरनगर। डिस्ट्रिक्ट एक्स सर्विसेज लीग की ओर से आयोजित शोकसभा में पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रविरोधी और आतंकवादियों के पक्ष की बात करने वालों को देशद्रोही घोषित कर सख्त सजा दी जाए।
सोल्जर्स बोर्ड में आयोजित शोकसभा में पूर्व सैनिकों ने अलगाववादियों की सुरक्षा समाप्त करने के सरकार के कदम की सराहना की। कोर कमांडर द्वारा पत्थरबाजों तथा आतंकी गतिविधियों में लिप्त युवाओं को दी गई चेतावनी की प्रशंसा की। सरकार से मांग की गई कि पुलवामा जैसी घटना भविष्य में न हो, इसके लिए और भी कड़े कदम उठाए जाएं। जो नेता राष्ट्रविरोधी या आतंकवादियों के पक्ष की बात करे, उसे राष्ट्रद्रोही घोषित कर कड़ी सजा दी जाए। इस दौरान लेफ्टिनेंट हरिलाल कौशिक, कैप्टन सुरेशचंद्र त्यागी, मास्टर वारंट अफसर यशपाल, कारपोरल महेश चौहान, कैप्टन नियाजुद्दीन, कैप्टन ओमप्रकाश, सूबेदार सुधीश कुमार, संतोष कुमार, तेजपाल सिंह, हरपाल सिंह, विक्रम सिंह, राजवीर सिंह, रमेशचंद त्यागी, ओमप्रकाश, अशोक राठी आदि पूर्व सैनिकों ने विचार रखे। अध्यक्षता कर्नल ओमप्रकाश ने की।