{"_id":"5c588e5bbdec2213095206e7","slug":"61549307483-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन के लिए 12 से करेंगे हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन के लिए 12 से करेंगे हड़ताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी पेंशन बहाली के लिए 12 से करेंगे हड़ताल
मुजफ्फरनगर। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी-पुरानी पेंशन बहाली मंच ने पुरानी पेंशन बहाल करने से संबंधित शासनादेश जारी नहीं होने पर 12 फरवरी से अनिश्चित कालीन हड़ताल का एलान किया है। इस संबंध में डीएम राजीव शर्मा को भी ज्ञापन दिया।
सोमवार को दिए ज्ञापन में मंच के पदाधिकारियों ने कहा है कि छह से 12 फरवरी तक चली प्रदेश सरकार पुरानी पेंशन बहाली का आदेश जारी नहीं करती है तो 12 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले के सभी विद्यालयों एवं कार्यालयों में काम नहीं किया जाएगा। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर जनपद व प्रदेश भर में हड़ताल रहेगी। ज्ञापन देने वालों में संयोजक रविंद्र नागर, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बालेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, कुलदीप शर्मा, संजीव बालियान, अवनीश राठी, शाहबुद्दीन, सुनील शर्मा, हरीशचंद, इंदु भूषण शर्मा, फिरोज चंद्रा, प्रदीप नागर, ब्रजमोहन शर्मा, राकेश राठी, हरबीर सिंह, राजीव कुमार, मोहम्मद अखलाक आदि शामिल रहे।
जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया
मुजफ्फरनगर। ग्राम सिखेड़ा के निवासियों ने पानीपत-खटीमा राज्यमार्ग का निर्माण बाईपास से कराने की मांग को लेकर डीएम राजीव शर्मा को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है कि सिखेड़ा में सड़क के दोनों ओर घनी और मिश्रित आबादी है। दोनों ओर मकान व दुकानें स्थित हैं। दुकानों से बहुत से परिवारों का पालन-पोषण होता है। सड़क के किनारे शिव मंदिर, दुर्गा मंदिर, प्राथमिक विद्यालय, मजार, मस्जिद भी है। इन्हें हटाना समाजहित में उचित नहीं है। ग्रामीणों ने राज्यमार्ग का निर्माण बाईपास से कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में सतवीर, प्रमोद कुमार, अनिल कुमार, मेहंदी, भोपाल, सुभाषचंद, रणपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
कुष्ठ रोगियों को वितरित किए गर्म वस्त्र
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय मंत्री चौधरी कृष्णपाल गुर्जर के जन्मदिन पर चौधरी ललित सिंह चैरिटेबिल ट्रस्ट की ओर से कुष्ठ रोगियों को गर्म वस्त्र एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। चेतन सिंह रिंकू ने कहा कि केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर समाज के हर वर्ग के हितों के लिए कार्य कर रहे हैं। उनके जन्मदिन को समता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर कुछ दिव्यांगों का परीक्षण कराया गया। उन्हें ट्राई साइकिल देने की वादा किया गया। कार्यक्रम में गुलाब एडवोकेट, मुर्सलीन त्यागी, मिंटू शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, ऋषभ प्रधान, वत्सल, सोनू अंसारी आदि मौजूद रहे।