फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कमल ज्योति कार्यक्रम की तैयारी में जुटी बीजेपी

कमल ज्योति कार्यक्रम की तैयारी में जुटी बीजेपी

Tue, 22 Jan 2019 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
कमल ज्योति कार्यक्रम की तैयारी में जुटी बीजेपी
मुजफ्फरनगर। भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री गोविंद चौधरी ने कहा कि कमल ज्योति और बाइक रैली को लेकर सेक्टर और बूथ स्तर पर सम्मेलन होने चाहिए। पार्टी के सभी कार्यक्रमों को सफल बनाना है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस पर पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में गोविंद चौधरी ने कहा कि पदाधिकारी सूचनाओं के आदान प्रदान और आपसी समन्वय पर पूरा ध्यान दें। केंद्र और प्रदेश सरकार के कार्यों की जानकारी यदि हम आज जनता तक पहुंचा दें तो कोई ताकत हमें 2019 में रोक नहीं सकती। मेरा परिवार, भाजपा परिवार, बाइक रैली और कमल ज्योति कार्यक्रम में पूरी ताकत झोंक दे। 26 फरवरी को भाजपाइयों को लाभार्थियों के घरों पर दीप प्रज्वलन करना है। उन्होंने मार्च तक के सभी कार्यक्रमों के बारे में अवगत कराया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी और संचालन हरीश अहलावत ने किया। बैठक में सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। जिला प्रभारी राजीव गुंबर, लोकसभा संचालन समिति के संयोजक सतपाल पाल और विधायक विक्रम सैनी, विधायक विजय कश्यप, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र देव शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed