{"_id":"5c363e9cbdec2257235e759d","slug":"61547058844-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू का हाइवे पर धरना आज, किसान भूमि कब्जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू का हाइवे पर धरना आज, किसान भूमि कब्जाएंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। नेशनल हाईवे पर भाकियू किसानों की अधिग्रहीत की गई भूमि का मुआवजा नहीं मिलने से परेशान किसानों की सहायता के लिए भाकियू आज हाईवे पर धरना देगी। इस दौरान किसान अपनी भूमि पर कब्जा करके बैठेंगे। धरने में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत आएंगे।
किसानों ने बताया कि मुआवजे की मांग को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तथा एनएचएआई अधिकारियों के साथ कई दौर की वार्ता हो चुकी है। इसके लिए अधिकारियों ने समय भी मांगा था, मगर समय अवधि में कुछ भी नहीं हो सका। निराश किसानों ने भाकियू पदाधिकारियों के बीच पहुंच कर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की थी। जिस पर भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने किसानों को मुआवजा न दिए जाने तथा अन्य मांगे पूरी न करने पर 10 जनवरी को हाईवे बाईपास पर फ्लाईओवर का कार्य रोकने तथा अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी थी। जिस पर बुुधवार को किसानों तथा भाकियू कार्यकर्ताओं ने भंगेला कट पर पहुंच कर धरने का स्थान देखा। गांव भैंसी ग्राम प्रधान सुनील अहलावत के नेतृत्व में भंगेला कट पर पहुंचे किसानों ने कहा कि बुधवार को एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी से भी वार्ता हुई, मगर कोई हल नहीं निकल सका।