फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कांग्रेस सेवादल ने किया ध्वजवंदन

कांग्रेस सेवादल ने किया ध्वजवंदन

Mon, 31 Dec 2018 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस सेवादल ने किया ध्वजवंदन
कांग्रेस सेवादल ने किया ध्वजवंदन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला कांग्रेस सेवादल ने कांग्रेस का झंडा फहराकर ध्वजवंदन किया। मधुवन रेस्टोरेंट पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव सलमान सईद, विशिष्ट अतिथि कांग्रेस के शहर अध्यक्ष सतीश गर्ग तथा ध्वजवाहक सेवादल जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि सेवादल 2019 के लोकसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाएगा। अगले प्रधानमंत्री राहुल गांधी होंगे। कार्यक्रम में सुधीर शर्मा, उमादत्त शर्मा, बीबी गर्ग, अकील राणा, मोहम्मद फिरोज, यूसुफ, रजत, ठाकुर उदयवीर सिंह, शमीम सैफी आदि मौजूद रहे।
वायु प्रदूषण के प्रति किया जागरूक
मुजफ्फरनगर। श्री श्याम सिंह टेलीवुड आर्ट एवं जनकल्याण संस्थान ने ग्राम बामनहेड़ी में नुक्कड़ सभा कर वायु प्रदूषण के प्रति लोगों को जागरूक किया। संस्थान के संस्थापक जगपाल सिंह पांचाल ने वायु प्रदूषण से होने वाली परेशानियों को देखते हुए स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। उन्हें प्लास्टिक, पराली, कूड़ा नहीं जलाने को कहा। इस अवसर पर बाबूराम, गौरव, बंटी, मोहर, अंकित, विश्वास, टीनू, मनमोल आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता नरेश ठाकुर ने तथा संचालन नरेश पटवारी ने किया।
विज्ञापन

सैनी जयंती समारोह में सम्मानित होंगे मेधावी
मुजफ्फरनगर। महाराजा सैनी जयंती समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश सैनी संगठन के निर्देशन में शहर के रामलीला टिल्ला मैदान में एक जनवरी को आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि आयुष मंत्री स्वतंत्र प्रभार डा. धर्म सिंह सैनी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निशुल्क नेत्र जांच शिविर दो को
मुजफ्फरनगर। जितेंद्र कुमार संगल की स्मृति में ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में दो जनवरी को निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में मरीजों की आंखों की जांच कर ऑपरेशन भी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed