फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ंग स्टार टीम ने 39 रनों से ऑल स्टार को हराया

ंग स्टार टीम ने 39 रनों से ऑल स्टार को हराया

Tue, 25 Dec 2018 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
ंग स्टार टीम ने 39 रनों से ऑल स्टार को हराया
यंग स्टार टीम ने 39 रन से ऑल स्टार को हराया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जानसठ। जेसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में यंग स्टार ने 39 रन के स्कोर से ऑल स्टार टीम को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। मैन ऑफ द मैच यंग स्टार के अनस को दिया गया।

डीएवी इंटर कालेज के मैदान में जेसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन ग्रुप डी की ऑल स्टार सीसी तथा यंग स्टार सीसी टीमों के बीच मैच खेला गया। जिसमें यंग स्टार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। टीम में अनस ने सबसे अधिक 44 गेंदों पर 61 रन बनाए तथा नॉट आउट रहा। वहीं, ऑल स्टार के गेंदबाज गुल्लू व कुमाई ने दो दो विकेट लिए। ऑल स्टार के बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत करते हुए पांच ओवरों में बिना किसी नुकसान के 45 रन बनाए। इसके बाद ऑल स्टार का कोई भी बल्लेबाज पिच पर टिक नहीं सका और एक के बाद एक बेस्टमैन आउट होते गए। आठवें बेस्टमैन खुर्रम तथा कुमैल ने अच्छी साझेदारी दिखाते हुए 25-25 रन बटोरे तथा 156 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गई। यंग स्टार ने 39 रन के स्कोर से मैच पर कब्जा कर लिया। मैन ऑफ द मैच अनस को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed